फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - Indi alliance rally canceled after seeing public anger

MP News: सीएम शिवराज बोले- जनता का आक्रोश देखकर इंडी गठबंधन की रैली निरस्त की

Sun, 17 Sep 2023 08:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Sep 2023 08:38 PM IST
सार

विपक्षी पार्टी के गठबंधन पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनको पता था कि भोपाल में रैली होगी तो क्या होने वाला है। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - Indi alliance rally canceled after seeing public anger
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस 'इंडिया' गठबंधन की भोपाल में अगले माह होने वाली रैली निरस्त होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। रविवार को रवींद्र भवन के बाहर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता का आक्रोश देखकर इंडी गठबंधन की रैली निरस्त की गई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोग आक्रोशित थे। सनातन धर्म का अपमान किया गया है और मैडम सोनिया गांधी तथा राहुल बाबा अभी तक कोई जवाब नहीं दिया। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी कुछ नहीं बोल रहे हैं और इसी डर से वह रैली रद्द कर दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देखो जनता जिनको आशीर्वाद दे रही है वे आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और जिन्होंने जनता की सुविधा छीनी थी और जिनके खिलाफ आक्रोश है, वे जनआक्रोश यात्रा। प्रधानमंत्री जी ने जल जीवन मिशन 2019 में शुरू किया। कमलनाथ जी ने पानी घरों में नहीं पहुंचने दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम केंद्र सरकार को नहीं पहुंचाए। प्रधानमंत्री आवास वापस लौटा दिए गए। राज्य का वित्तीय हिस्सा नहीं दिया गया और मध्य प्रदेश की तो सारी योजना बंद कर दी। संबल योजना बंद कर दी, भांजियों के लैपटॉप बंद कर दिए, साइकिल बंद कर दी, कन्या विवाह में विवाह करके पैसा नहीं दिया, तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी, इसलिए जनता में आक्रोश है। जिनके खिलाफ आक्रोश है वे आक्रोश रैली निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed