MP News: करणी सेना के आंदोलन में अपशब्द कहने पर सीएम शिवराज का छलका दर्द, कही यह बड़ी बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है, लेकिन जिस मां का स्वर्गवास वर्षों पहले मेरे बचपन में हो गया। उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया। उन्होंने आगे लिखा कि इस मामले में क्षमा मांगी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है, लेकिन जिस मां का स्वर्गवास वर्षों पहले मेरे बचपन में हो गया। उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया। उन्होंने आगे लिखा कि इस मामले में क्षमा मांगी गई है। मैं भी अपनी मां से प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी अपने इन बच्चों को क्षमा करें और मेरे मन में भी अप उनके लिए कोई गिला शिकवा नहीं हें।
पिछले दिनों एक आंदोलन के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था।
मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है लेकिन जिस माँ का स्वर्गवास वर्षो पहले मेरे बचपन में ही हो गया था उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया।विज्ञापन विज्ञापन— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 15, 2023
सीएम ने कह कि आप सब अपने हैं और अपना भी कोई गलती कर दें तो उसको अपने से अलग नहीं किया जा सकता। मैं सबसे स्नेह करता हूं। सबके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं और समाज के सभी वर्गों के विकास का काम किया है और आगे भी करता रहूंगा।
बता दें, करणी सेना ने जातिगत आरक्षण खत्म करने समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जनआंदोलन किया था। यह आंदोलन 8 जनवरी से 11 जनवरी तक चला था। इस बीच एक व्यक्ति ने सीएम के खिलाफ अपशब्द कहे थे। इस मामले में पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज कर हरियाणा से ओकेंद्र राणा को गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। उसके खिलाफ मिसरोद पुलिस ने भी गालीगलौज करने और आपत्तिजनक बयानबाजी करने का केस दर्ज किया है।
