{"_id":"68680da223d4ba255b047c2b","slug":"mp-news-cm-said-in-singrauli-after-diwali-sisters-will-get-1500-rupees-every-month-medical-college-will-al-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिंगरौली में बोले सीएम- दिवाली के बाद बहनों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, मेडिकल कॉलेज की भी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिंगरौली में बोले सीएम- दिवाली के बाद बहनों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, मेडिकल कॉलेज की भी सौगात
Fri, 04 Jul 2025 10:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले के सरई गांव में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं जनजातीय गौरव सम्मेलन में बड़ी घोषणाएं करते हुए बहनों के लिए दीपावली के बाद 1500 रुपये मासिक सम्मान राशि और रक्षाबंधन पर 250 रुपये शगुन की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज सहित 503 करोड़ रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की सौगात भी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली के सरई गांव में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं जनजातीय गौरव सम्मेलन में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि दीपावली के बाद प्रदेश की सभी लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं रक्षाबंधन से पहले 250 रुपये शगुन राशि के रूप में सभी पात्र बहनों के खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बहनों की आर्थिक सशक्तिकरण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सिंगरौली को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जाएगी, जिससे अगले साल से यहां से डॉक्टर भी निकल सकेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 503 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 54 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिसमें सड़कों, स्कूल भवनों, अस्पताल और जल योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी समुदाय और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना जैसी योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
राज्य सरकार ने अब तक 62 लाख बहनों के 5 लाख स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहयोग प्रदान किया है। साथ ही 51 लाख से अधिक लाडली बेटियों को छात्रवृत्ति सहित अनेक योजनाओं का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन प्रदेशभर में स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों से जुड़े निर्माण कार्यों का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संपत्ति की रजिस्ट्री में दी गई 1% की छूट के कारण 45% से अधिक रजिस्ट्रियां अब बहनों के नाम हो रही हैं, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन
ये घोषणाएं भी कीं
सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सिंगरौली में 4 लेन सड़क, 100 बेड का अस्पताल, माड़ा अस्पताल का उन्नयन, एयर एंबुलेंस सुविधा और शव वाहन सेवा जैसे जनहित के कार्यों की भी घोषणा की। कार्यक्रम में जनजातीय वर्ग के लाभार्थियों का मंच से सम्मान भी किया गया।