फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said - Congress is the nurturer of the British, it is getting destroyed due to its deeds, sensible

MP News: सीएम बोले-अंग्रेजों की पोषक है कांग्रेस, अपने कर्मों से समाप्त हो रही, समझदार भाजपा में शामिल हो रहे

Sun, 12 May 2024 09:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 May 2024 09:57 PM IST
सार


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में रविवार को चुनाव प्रबंधन की बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की पोषक है। अपने कर्मों से समाप्त हो रही है। 

विज्ञापन
MP News: CM said - Congress is the nurturer of the British, it is getting destroyed due to its deeds, sensible
भाजपा चुनाव प्रबंधन की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चौथे चरण और अंतिम चरण के मतदान के एक दिन पहले भाजपा कार्यालय भोपालमें चुनाव प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की पोषक है और वह अपने कर्मों से ही समाप्त हो रही है। जो समझदार हैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी डूब रही है। 
विज्ञापन


भाजपा 29 सीटों पर चुनाव जीत रही 
सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं। मणिशंकर अय्यर  पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी पार्टी के महाराष्ट्र के एक नेता कहते हैं कि राम मंदिर को अपवित्र कर दिया, हम राम मंदिर को गंगाजल से धोएंगे। हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के बाद कांग्रेस के नेता राम मंदिर को गंगाजल से धोने की बात करके राष्ट्रपति के साथ देश के अनुसूचित जनजाति समाज का अपमान किया है। इस तरह की मानसिकता के लोग कांग्रेस को खुद ही समाप्त कर रहे हैं। कल चौथे चरण में मालवा-निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रह हा है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपने कार्य कर रहे है। चुनाव प्रबंधन में लगे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और संगठन की मेहनत से मालवा-निमाड़ की आठ सहित मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीत रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मध्यप्रदेश के मतदाता भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 दस प्रतिशत वोट शेयर भी बढ़ेगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा  ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ा है।  भाजपा संगठन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में चुनाव जीत रही है और दस प्रतिशत वोट शेयर भी बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी पार्टी का कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए यह मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं से सीखा जा सकता है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में वास्तविक कार्यकर्ता के सभी गुण मौजूद है। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश सिंह ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और अधिक से अधिक महिला मतदाता मतदान करें, इसके लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश में पहली बर महिला वार रूम बनया है। महिला वार रूम बनाने से मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा और भाजपा का दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य भी प्राप्त होगा। चुनाव प्रबंधन की बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed