फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM's advice to ministers, give time in charge districts, stay in touch with workers

MP News: सीएम की मंत्रियों को समझाइश- प्रभार वाले जिलों में दें समय, कार्यकर्ताओं से रहें संपर्क में

Sun, 05 Mar 2023 10:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 05 Mar 2023 10:31 PM IST
सार

बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता की वापसी के लिए तैयारी तेज कर दी है। बैठक में मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों में ज्यादा से ज्यादा समय देने और कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहने को कहा गया। बैठक में नकारात्मक फीडबैक वाले मंत्रियों को अपना व्यवहार और परफार्मेंस सुधारने को भी कहा गया।

विज्ञापन
MP News: CM's advice to ministers, give time in charge districts, stay in touch with workers
सीएम शिवराज और वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने जन्मदिन पर मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में मंत्रियों को समझाइश दी गई। सीएम ने मंत्रियों को प्रभार वाले जिला में ज्यादा से ज्यादा समय देने को कहा। साथ ही उन्हें कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता की वापसी के लिए तैयारी तेज कर दी है। रविवार को बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन


नकारात्मक फीडबैक वाले मंत्रियों को हिदायत
बैठक में मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों में ज्यादा से ज्यादा समय देने और कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहने को कहा गया। बैठक में नकारात्मक फीडबैक वाले मंत्रियों को अपना व्यवहार और परफार्मेंस सुधारने को भी कहा गया। इसका आधार संगठन की सर्वे रिपोर्ट को बताया गया। मंत्रियों को सोशल मीडिया पर भी सक्रियता बढ़ाने को कहा गया। साथ ही बूथ विस्तारक अभियान-2 में मंत्रियों का अपनी सक्रियता बढ़ाने को कहा गया। साथ ही कमजोर बूथ पर भी फोकस करने को कहा गया। मंत्रियों को संगठन के कामों को प्राथमिकता देने को कहा गया है। साफ कहा गया कि संगठन और कार्यकर्ताओं के कारण ही आप मंत्री हैं। संगठन के कामों में सक्रियता नहीं दिखाने वाले मंत्रियों और कार्यकर्ता की नाराजगी दूर नहीं करने वाले मंत्रियों को आगे स्वयं उत्तरदायी होने की बात बैठक में कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिन पर रोपा पौधा
इससे पहले सीएम शिवराज ने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के साथ पौधा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed