फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News CM Mohan yadav worshiped at Mankamaneshwar Mahadev temple gave statement on Lord Chitragupta

MP News: चित्रगुप्त प्रकटोत्सव में सीएम यादव बोले- जन्म और मृत्यु की यात्रा के बीच सदकर्म सबसे महत्वपूर्ण

Tue, 14 May 2024 05:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 May 2024 05:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव में शामिल हुए।

विज्ञापन
MP News CM Mohan yadav worshiped at Mankamaneshwar Mahadev temple gave statement on Lord Chitragupta
पूजा करते हुए सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को लालघाटी स्थित चित्रगुप्त धाम श्री मनकामनेश्वर महादेव नेवरी मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर मुख्यमंत्री ने भगवान मनकामनेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य का जन्म होता है तो मृत्यु भी अटल है। व्यक्ति के संसार में आने और जाने के बीच सबसे महत्वपूर्ण है सदमार्ग की ओर जाना। यह हिंदू समाज का गौरवशाली पक्ष है। जन्म और मृत्यु के बीच की जो यात्रा है उसमें पुण्य कर्मों के साथ ही अन्य कर्मों और जाने, अनजाने में हुई त्रुटियों के साक्षी भगवान चित्रगुप्त जी होते हैं। वे मृत्यु लोक में व्यक्ति के कर्मों का हिसाब किताब रखते हैं। आज नास्तिक लोगों के पास भी इस बात का कोई उत्तर नहीं है।  जन्म के बाद मृत्यु अवश्यंभावी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज गोपाष्टमी है और भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव है। कृष्ण जन्माष्टमी और गोपाष्टमी ही सबसे महत्वपूर्ण अष्टमी होती है। आज भगवान चित्रगुप्त की अनुकंपा इस कार्यक्रम में आकर मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के इस कार्यक्रम में उपस्थित बंधुओं को प्रणाम करते हुए यह आशा व्यक्त करता हूं कि जिस तरह अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं, शीघ्र ही भगवान कृष्ण की जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा का अवसर भी आएगा।

विज्ञापन




वहीं, उन्होंने कहा कि जीवन का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त के बिना मानव का उद्धार संभव नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हम इस तीर्थ को और विकसित करेंगे। सभी को भगवान चित्रगुप्त जयंती की बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरे देश में धार्मिक जगह को बढ़ावा दे रहे हैं। आने वाले समय में नेवरी का मंदिर भोपाल की पहचान बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि कायस्थ समाज हिंदू समाज को दिशा दिखाने वाला समाज है। नेवरी के इस मंदिर प्रांगण के विकास का कार्य स्वर्गीय कैलाश सारंग जी के प्रयासों से हुआ। उन्होंने भारत में कायस्थ समाज को एकजुट करने का कार्य किया। सारंग ने कहा कि महासभा आज मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन कर रही है। शीघ्र ही कायस्थ समाज का विशाल सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed