फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav taunts opposition, Indi alliance was a failure, did not last long

MP Politics: विपक्ष पर डॉ. यादव का बड़ा हमला, बोले- इंडी गठबंधन यह एक शिगूफा था, ज्यादा दिन नहीं चला

Tue, 13 Feb 2024 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Feb 2024 06:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय स्तर पर बने विपक्षी दलों के गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस सिर्फ एक शिगूफा था, जो ज्यादा दिन नहीं चला। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा।
 

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav taunts opposition, Indi alliance was a failure, did not last long
आजमगढ़ में पार्टी नेताओं से मुलाकात करते एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस सिर्फ एक शिगूफा था, जो ज्यादा दिन नहीं चला। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा। स्वार्थी लोगों का जमावड़ा लंबे दिन नहीं चलता। इस वजह से इंडी अलायंस आज बिखर गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तीन बैठकों को संबोधित किया। उनकी बैठकों में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि चाहे ममता (बनर्जी) की पार्टी हो, चाहे आप (आम आदमी पार्टी) हो, हर एक ने अपना-अपना रास्ता पकड़ लिया है। कांग्रेस केवल ख्याली पुलाव बना सकती थी। कांग्रेस ने अपने सारे यत्न, प्रयत्न करके सत्ता बनाने का षड्यंत्र रचा था। मुझे पहले से भरोसा था और अब जनता ने भी देख लिया है कि उनका षड्यंत्र कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘क्लस्टर रचना के तहत आया हूं आजमगढ़’
डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा हर एक विधानसभा और लोकसभा में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे देश में अभियान चला रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क्लस्टर रचना की है। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय प्रवास कार्यक्रम के तहत आजमगढ़ पहुंचा हूं। मैं अपने कार्यकर्ताओं के बीच में आकर अत्यंत आनंदित हूं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और यहां के क्लस्टर इंचार्ज के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता लोकसभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा दिनों-दिन उन्नति कर रही है। मोदी जी का जिस प्रकार से करिश्माई नेतृत्व दिख रहा है, हम रोज, हर दिन, हर प्रकार की घटनाओं में मोदी जी का प्रभाव पाते हैं।
 
‘22 जनवरी इतिहास में अमर हो गया’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान को लेकर के माननीय मोदी जी ने 22 जनवरी का दिन इतिहास में अमर कर दिया। ये मोदी जी का ही प्रताप है कि कतर जैसे मुस्लिम देश में भी मंदिर का लोकार्पण हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री उसके भव्य कार्यक्रम में भाग लेने वहां जा रहे हैं। भारत में लोकतंत्र की सबसे बड़े पद को गौरवान्वित करने का काम मोदी जी ने किया है।


‘तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से फिर एक बार मोदी जी की सरकार के संकल्प से साथ देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हमारे भाजपा के सभी कार्यकर्ता समूचे समाज में, आम जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार के कामों को लेकर जा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने और मोदी सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी राज्यों से, उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम से जो-जो संदेश आ रहे हैं, वह बताते हैं कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed