{"_id":"66d725af8bf0c4175b0b937c","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-became-bjp-member-through-missed-call-said-our-government-has-made-the-law-equal-fo-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम मोहन यादव मिस्ड कॉल से बने भाजपा के सदस्य, बोले- हमारी सरकार ने कानून को सभी के लिए बराबर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम मोहन यादव मिस्ड कॉल से बने भाजपा के सदस्य, बोले- हमारी सरकार ने कानून को सभी के लिए बराबर किया
Tue, 03 Sep 2024 08:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:35 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार से मध्य प्रदेश में अपने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदान किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिस्डकॉल के माध्यम से (रेफरल कोड 1सी7डी4डी) सदस्यता दिलाकर मध्य प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं कि भाजपा के सदस्य बने। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि कानून सबके लिए समान हो। मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रमार्ग पर चलने वाले एक-एक व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाएं। जब भाजपा कार्यकर्ता लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए घर-घर संपर्क करें तो भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं और उन्हें एहसास दिलाएं कि भाजपा सरकार गरीबों के आंसू पोंछने का कार्य कर रही है।
सीएम ने कहा कि बड़े लोग अपने उपयोग के लिए अपने घरों में हेलीकॉप्टर रखते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों के घर तक हेलीकॉप्टर की सुविधा पहुंचाने का कार्य किया है। सदस्य बनाते समय भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को बताएं कि भाजपा की सरकार गरीबों के लिए कार्य करने वाली सरकार है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हमने 22,000 माइक हटाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अमरवाड़ा जैसे क्षेत्रों में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित की, जो पहले कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि छल, प्रपंच और झूठ की राजनीति करने वाले लोगों को जवाब देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पंचनिष्ठा के साथ सबको गले लगाएं और मध्य प्रदेश के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह आप सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में अपने अथक मेहनत से इतिहास बनाया है, उसी तरह लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर फिर इतिहास बनाएं।
कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में रचेंगे इतिहास
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के तहत प्रदेशभर के कार्यकर्ता जुड़े हैं। 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सदस्यता ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि देशभर में 1 करोड़ 31 लाख लोग कुछ ही समय में भाजपा के सदस्य बने हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में भाजपा के 18 करोड़ सदस्य थे और अब यह संख्या और भी ज्यादा हो चुकी है।
डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल तीन देश हैं जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारते हैं– अमेरिका, इस्राइल और भारत।" उन्होंने यह भी कहा कि सांसदों, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के लिए लक्ष्यों को पूरा करना होगा। सांसदों को 25 हजार और विधायकों को 15 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक
सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा, जिसमें पूरे देशभर में 10 करोड़ नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें शिक्षक दिवस पर निजी शिक्षकों को सदस्यता दिलाने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।