फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News CM Mohan worried about weather says Green net and spray should be arranged for relief from heat

MP News: मौसम को लेकर चिंतित हुए सीएम मोहन, बोले- गर्मी से राहत के लिए ग्रीन नेट और स्प्रे की व्यवस्था की जाए

Tue, 28 May 2024 05:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 May 2024 05:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय निकायों को पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के लिए निर्देशित किया है। इसके तहत तेज गर्मी से राहत देने के लिए जगह-जगह ग्रीन नेट और वॉटर स्प्रे की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
MP News CM Mohan worried about weather says Green net and spray should be arranged for relief from heat
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी के प्रकोप से हर जन प्रभावित हो रहा है। निजी संस्थाएं अपने तौर पर इससे बचाव के साधन जुटा रही हैं। ऐसे में सरकार ने भी इसके लिए कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय निकायों को इसके लिए पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के लिए निर्देशित किया है। इसके तहत तेज गर्मी से राहत देने के लिए जगह-जगह ग्रीन नेट और वॉटर स्प्रे की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण दिवस पांच जून से प्रारंभ हो रहे जल संरक्षण अभियान को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने जल सम्मेलन आयोजन, जल संरचनाओं के अतिक्रमण हटाने के अभियान और जल स्रोतों को उपयोगी बनाने के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सार्वजनिक प्याऊ संचालित किए जाएं। सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल के कारण कहीं भी समस्या नहीं होना चाहिए। उन्होंने तेज गर्मी से नागरिकों को बचाने के लिए शहर और गांव में आवश्यक शेड और छांव की व्यवस्था करने को भी कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो, ग्रीन नेट और वाटर स्प्रे के माध्यम से तेज गर्मी से लोगों को राहत दिलवाई जाए। इस काम के लिए स्थानीय निकाय सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों ने की है पहल
प्रदेश में लगातार हो रही तेज गर्मी से हलाकान लोगों को राहत देने के लिए कुछ सामाजिक संस्थाओं ने इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों में ट्रैफिक सिग्नल पर शामियाने लगाए हैं। इधर, यातायात पुलिस ने भी सिग्नल के टाइमिंग भी आधा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed