फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News CM Mohan is strict on irregularities in nursing colleges all guilty officers will be dismissed

MP News: नर्सिंग कॉलेजों की गड़बड़ियों पर सीएम मोहन सख्त, बर्खास्त किए जाएंगे सभी दोषी अधिकारी

Sat, 25 May 2024 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 May 2024 10:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिया है कि नर्सिंग घोटाला में शामिल अधिकारियों की सेवाएं समाप्त की जाएं। इसके साथ ही इंजीनियरिंग और मेडिकल की तर्ज पर नर्सिंग स्टूडेंट्स का स्टेट लेवल पर एग्जाम कराया जाएगा।

विज्ञापन
MP News CM Mohan is strict on irregularities in nursing colleges all guilty officers will be dismissed
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज में चल रहे घोटाले को लेकर सख्ती दिखाई है। सीएम के निर्देश पर मेडिकल एजुकेशन विभाग ने नर्सिंग कॉलेज में सुधार के लिए रोडमैप बनाया है। बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया गया है। उन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने अनफिट नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में सहायता की। साथ ही इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तर्ज पर नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन


केंद्र के नर्सिंग एक्ट के अनुसार, राज्य में एक आयोग का भी गठन किया जाएगा। इस संबंध में सीएम मोहन यादव ने विभागीय सचिव मोहम्मद सुलेमान को निर्देश दिए हैं। सीएम ने नर्सिंग काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार और सचिव पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शासकीय नर्सिंग संस्थानों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश भी सीएम की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाया जाएगा अभियान
घोटाला के अपराधियों की धरपकड़ के लिए अब अभियान चलाया जाएगा। पुलिस एक-एक कर दलालों पर कार्रवाई करेगी। लोकसभा चुनाव के बीच नर्सिंग घोटाला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार की छवि खराब हुई है। अब सीएम मोहन यादव ने डीजीपी सुधीर सक्सेना संग बैठक कर आला अफसरों को अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलालों की बनाई जाएगी लिस्ट
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नर्सिंग घोटालों के दलालों की लिस्ट बनाई जाए। इसके बाद सिलसिलेवार ढंग से सभी पर कार्रवाई हो। कोई भी बचना नहीं चाहिए। बता दें कि मध्यप्रदेश में हाल ही में सामने आए नर्सिंग घोटाले के तार अब व्यापमं कांड से भी जुड़ रहे हैं। नर्सिंग घोटाले में पकड़े गए सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज का नाम 2017 में एमपी व्यापमं घोटाला के जांच अधिकारियों में शामिल था। चूंकि अब राहुल खुद नर्सिंग घोटाले में आरोपी हैं, ऐसे में उसकी भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed