फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News CM Mohan expressed gratitude to central government soybean support price fixed at Rs 4,892 per quintal

MP News: CM मोहन ने केंद्र सरकार का माना आभार, सोयाबीन का समर्थन मूल्य चार हजार 892 प्रति क्विंटल निर्धारित

Wed, 11 Sep 2024 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का आभार माना है। सोयाबीन का समर्थन मूल्य चार हजार 892 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
MP News CM Mohan expressed gratitude to central government soybean support price fixed at Rs 4,892 per quintal
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों के हित में कृत संकल्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। इस अनुक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करते हुए सोयाबीन का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 4,892 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के किसान सोयाबीन के मूल्य को लेकर काफी चिंतित थे। राज्य सरकार द्वारा सोयबीन के निर्धारित समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं वाणिज्य मंत्री का प्रदेश के अन्नदाताओं के तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों की दशा और दिशा में परिवर्तन आएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की मांग को देखते हुए समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी के संबंध में दर वृद्धि के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed