फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM met Union Minister Jyotiraditya in Delhi, discussed the development of the state and important iss

MP Politics: CM मोहन ने दिल्ली में PM मोदी-शाह और सिंधिया से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

Fri, 22 Dec 2023 01:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 22 Dec 2023 01:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इसके साथ ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई है। 

विज्ञापन
MP News: CM met Union Minister Jyotiraditya in Delhi, discussed the development of the state and important iss
सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। उनके दौरे का आज शुक्रवार को दूसरा दिन है। डॉ. यादव ने शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इसके बाद सीएम ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। इससे पहले सीएम ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने प्रदेश के विकास और प्रगति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।  
विज्ञापन




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली दौरे को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई है। प्रदेश में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण के साथ ही दिग्गजों की भूमिका को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार में पेंच फंस गया था। दिल्ली में डॉ. मोहन यादव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद बैठक में शामिल होने के लिए पहले ही दिल्ली में है। सीएम की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। अब चर्चा है कि दिग्गजों को मनाने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण भी साध लिया गया है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगने की बात कही जा रही है।



इस बार मंत्रिमंडल में पुराने के साथ ही नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। चुनाव जीतने वाले सभी सांसद प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रहताप सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को मंत्री बनाने की चर्चा है। नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष बन चुके हैं। प्रदेश में एक दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। 


शिवराज की भूमिका भी होगी तय 
भाजपा की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में शुक्रवार को शुरू हो रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ ही राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। इस बैठक के साथ ही पूर्व सीएम शिवराज की भूमिका तय हो सकती है। उनको केंद्र में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। ऐसे में उनको भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री पद से हटना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed