फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Will establish Vindhya region as investment and industrial center

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- विंध्य क्षेत्र को निवेश और औद्योगिक केंद्र के रूप में करेंगे स्थापित

Tue, 22 Oct 2024 08:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 22 Oct 2024 08:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार को प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित होगी। इसमें चार हजार प्रतिभ्ज्ञागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- Will establish Vindhya region as investment and industrial center
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए बुधवार को रीवा में ‘वाइब्रेंट विंध्य’ नामक पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य विंध्य क्षेत्र को एक प्रमुख निवेश और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस आयोजन को प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025 को 'उद्योग एवं रोजगार वर्ष' घोषित किया है, जिससे रोजगार और उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र को निवेश और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे। 
विज्ञापन


4000 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण
रीवा के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में होने वाले इस रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 50 से अधिक प्रमुख निवेशक और 3000 से अधिक एमएसएमई उद्यमी शामिल होंगे। इस कॉन्क्लेव का फोकस राज्य के प्रमुख क्षेत्रों जैसे ऊर्जा, खनन, कृषि, डेयरी, खाद्य प्र-संस्करण, पर्यटन और हस्तशिल्प में निवेश को प्रोत्साहित करने पर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल से निवेशकों और उद्यमियों के बीच संवाद को सशक्त बनाने और राज्य में औद्योगिक विकास के नए द्वार खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख सत्र और औद्योगिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी
कॉन्क्लेव में राज्य सरकार के कई विभाग, जैसे औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, एमएसएमई, आईटी, खनन, ऊर्जा और पर्यटन विभाग प्रमुख प्रस्तुतियां देंगे। नवीन और नवकरणीय ऊर्जा पर एक विशेष राउंडटेबल सत्र का आयोजन होगा, जिसमें उभरते उद्योगों के अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा चार सेक्टोरल-सत्र भी आयोजित होंगे, जो एमएसएमई, स्टार्टअप्स, खनन, पर्यटन और कुटीर उद्योगों में निवेश के अवसरों पर केंद्रित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की वन-टू-वन बैठकें और भूमि-पूजन
कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 से अधिक प्रमुख निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे, जिससे निवेश और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रीवा आईटी पार्क और चुरहटा औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र सहित 20 से अधिक औद्योगिक प्रतिष्ठानों का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही, 80 से अधिक निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र भी वितरित किए जाएंगे।


व्यापारिक प्रोत्साहन और सरकारी योजनाओं की जानकारी
कॉन्क्लेव में ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) और जी-2-सी (सरकार से नागरिक) प्रदर्शनी स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 16 से अधिक सरकारी विभाग और संस्थान भाग लेंगे। यह प्रदर्शनी उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी, जिससे उनके व्यावसायिक निर्णयों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। एमपी इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) द्वारा व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए नवीनतम नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed