फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Those who burn stubble will not get government benefits, strict rules will be impl

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- नरवाई जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगा सरकारी लाभ, 1 मई से लागू होंगे सख्त नियम

Thu, 24 Apr 2025 10:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Apr 2025 10:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण और भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए चेताया है कि 1 मई 2025 से खेतों में नरवाई जलाने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की सरकारी कृषि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही अगली खरीफ फसल का एमएसपी पर उपार्जन भी नहीं किया जाएगा। यह फैसला वायु प्रदूषण की रोकथाम और हरित प्रदेश निर्माण के उद्देश्य से लिया गया है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- Those who burn stubble will not get government benefits, strict rules will be impl
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नरवाई जलाने की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1 मई 2025 से यदि कोई किसान अपने खेत में नरवाई जलाता है, तो उसे न केवल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि उससे अगली खरीफ फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर उपार्जन भी नहीं किया जाएगा। यह निर्णय पर्यावरण सुरक्षा, वायु प्रदूषण रोकथाम और भूमि की उर्वरकता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. यादव ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेतों में आग लगाने से भूमि में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और पर्यावरण को भारी क्षति होती है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने शासकीय भूमि, तालाब, बावड़ियों और सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने, जल स्रोतों को अभिलेखों में दर्ज करने और उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने साइबर तहसील परियोजना की भी सराहना की, जिसके अंतर्गत अब तक लाखों राजस्व प्रकरणों का डिजिटली निराकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत अब तक 80 लाख से अधिक लंबित प्रकरणों का निपटारा हो चुका है।
विज्ञापन


राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत 29 लाख से अधिक प्रकरणों का निपटारा किया गया है, जिससे जनता को तेज और पारदर्शी सेवा मिली है। डॉ. यादव ने कहा कि इस सफलता को देखते हुए वर्ष में दो बार इस तरह के अभियान चलाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना और फार्मर रजिस्ट्री में देश में अग्रणी स्थान पर है। राज्य में अब तक 80 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हो चुके हैं और उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed