फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- PM Mitra Park will open the door to industrial development in Dhar

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- धार में पीएम मित्रा पार्क से खुलेगा औद्योगिक विकास का द्वार

Thu, 24 Apr 2025 08:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Apr 2025 08:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के धार जिले को पीएम मित्रा पार्क की सौगात दिए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के औद्योगिक भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से 2100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य में वस्त्र उद्योग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- PM Mitra Park will open the door to industrial development in Dhar
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धार जिले को पीएम मित्रा पार्क की सौगात देना मध्य प्रदेश के औद्योगिक भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस परियोजना से 2100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अब उद्योगों के जरिए हर अंचल में विकास की गंगा बहाने के लिए तैयार है। डॉ. यादव ने कहा कि धार का पीएम मित्रा पार्क न सिर्फ प्रदेश के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि इससे वस्त्र उद्योग को नया जीवन मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पारंपरिक रूप से वस्त्र उद्योग की पहचान रही है और पीएम मित्रा पार्क के जरिए इसे पुनर्स्थापित किया जाएगा। इससे राज्य के कपास उत्पादक किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही कपास की खेती को फिर से प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन


2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मना रही सरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 2025 को 'उद्योग और रोजगार वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीएम मित्रा पार्क के शीघ्र लोकार्पण और औद्योगिक केंद्रों के विस्तार के लिए तेजी से अधोसंरचना विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से प्रदेश में उद्योगों से विकास की गंगा बहाने का सपना साकार हो रहा है। पीएम मित्रा पार्क इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पार्क प्रदेश को देश के प्रमुख वस्त्र उत्पादन केंद्रों की कतार में लाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed