फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- MP and Chhattisgarh should jointly organize social and cultural programs.

MP News: सीएम डॉ. यादव ने कहा- एमपी एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें

Mon, 24 Jun 2024 08:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 24 Jun 2024 08:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद को बढ़ावा मिला
 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- MP and Chhattisgarh should jointly organize social and cultural programs.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल से समत्व भवन में मुलाकात की और उनको संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पड़ौसी राज्य छत्तीसगढ़ की भौगोलिक सीमा के साथ-साथ दोनों राज्यों की साझा सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत है। दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा कुछ कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किए जा सकते हैं। व्यवस्था और प्रबंधन की दृष्टि से दो राज्य बने हैं, पर भावनात्मक रूप से हम एक हैं।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों के जनप्रतिनिधि राष्ट्र निर्माण को समर्पित हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सुझाव और सहयोग का आव्हान करते हुए उन्हें अपने ज्ञान और कौशल का मध्य प्रदेश में भी विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने उज्जैन के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों को महाकालेश्वर के साथ-साथ उज्जैन स्थित भगवान श्रीकृष्ण परंपरा, देवी परंपरा के स्थानों एवं त्रिवेणी संग्रहालय के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री साव ने भी संबोधित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक  शालिग्राम तोमर के भोपाल में आयोजित स्मृति समारोह में भाग लेने के लिए परिषद के लगभग 70 सदस्यों का दल छत्तीसगढ़ से भोपाल आया हुआ है। दल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उनके छात्र जीवन से संबंधित छायाचित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री साव को अंग वस्त्रम, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया साथ ही सदस्यों को भी अंग वस्त्रम भेंट कर अभिवादन किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद को बढ़ावा मिला : साव
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि डॉ. मोहन यादव से लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। आज बहुत अच्छी मुलाकात हुई। उन्होंने नक्सल समस्या को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। साव ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में 2003 में सरकार बनने के बाद नक्सलियों का सफाया किया। उन्होंने कहा कि सरगुजा में हमारी तत्कालीन सरकार ने नक्सल का सफाया किया। कांग्रेस की पिछली सरकार में नक्सलवाद को फिर बढ़ावा मिला। इससे नक्सल समस्या फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed