{"_id":"68938ce9a00c59a8aa0d8aa3","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-said-janmashtami-and-balram-jayanti-will-be-celebrated-with-great-pomp-in-the-state-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी और बलराम जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी और बलराम जयंती
Wed, 06 Aug 2025 10:42 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल 14 अगस्त को बलराम जयंती और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे प्रदेश में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और उनके भाई बलराम के जीवन प्रसंगों से जुड़े खास कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न पवित्र स्थलों पर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 14 अगस्त को बलराम जयंती और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भ्राता बलराम की लोककल्याणकारी गाथाओं से संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हलधर महोत्सव एवं लीला पुरुषोत्तम प्रकटोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में गरिमामय और सुसंगठित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं का सहयोग लेकर कार्यक्रमों को प्रभावी बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- MP News: स्टांप ड्यूटी में 100% से 400% तक बढ़ोतरी, कांग्रेस ने जनविरोधी कदम बताते हुए सदन से किया वॉकआउट
मुख्यमंत्री ने बताया कि सांदीपनि आश्रम (उज्जैन), नारायणा धाम, अमझेरा, जामगढ़, जानापाव जैसे पावन स्थलों पर, जो भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों से जुड़े हैं, वहां भी विशेष कार्यक्रम होंगे। भोपाल में एक विशेष आयोजन में विभिन्न जिलों के 'बालगोपाल' भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में मंच साझा करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री निवास पर भी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें संस्कृति और पर्यटन विभाग के सहयोग से कलाकारों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और जन आस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: सीएम ने की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा, बोले-स्वाधीनता दिवस हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक