फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Farmer producer organizations should not be limited to just purchasing, earn profi

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- किसान उत्पादक संगठन सिर्फ खरीदी तक सीमित न रहें, प्रसंस्करण कर लाभ कमाएं

Wed, 06 Aug 2025 07:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Aug 2025 07:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) केवल फसल खरीद-बिक्री तक सीमित न रहें, बल्कि फसल की प्रोसेसिंग कर बाजार में बेचने का काम भी करें, ताकि किसानों को ज्यादा मुनाफा हो और उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- Farmer producer organizations should not be limited to just purchasing, earn profi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) केवल किसानों से फसल खरीदने तक सीमित न रहें, बल्कि उत्पादों की प्रोसेसिंग कर बाजार में बेचें। इससे एफपीओ से जुड़े किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान में 'एफपीओ डायरेक्टर समिट-2025' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य फूड प्रोसेसिंग को 5% से बढ़ाकर 95% तक ले जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई रकबा 55 लाख हेक्टेयर हो गया है और 32 लाख सोलर पंप बांटने की योजना शुरू हो चुकी है। किसानों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के लिए यह एक बड़ा कदम है। राज्य में कृषि उत्पादकता अच्छी है और अब हम खाद्य प्रसंस्करण और दूध प्रसंस्करण में अग्रणी बनने की ओर बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल लव-ड्रग्स केस: यासीन मछली पर फर्जी पास मामले की नई जांच शुरू, कोठी बचाने कोर्ट पहुंचा मछली परिवार
विज्ञापन


आलू चिप्स का बड़ा उद्योग लगेगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि मालवा अंचल में आलू चिप्स निर्माण के लिए बड़ा उद्योग स्थापित किया जा रहा है। साथ ही एफपीओ वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स में भी भागीदारी करें। राज्य सरकार रोजगार आधारित उद्योगों को बिजली, पानी और भूमि की सुविधा के साथ महिला कर्मचारियों को 6,000 और पुरुष कर्मचारियों को 5,000 रुपये प्रतिमाह अनुदान भी दे रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश का जैविक कपास दुनियाभर में लोकप्रिय है। चीन और वियतनाम भी अपने उत्पादों को एमपी के नाम से बेच रहे हैं। इसी को देखते हुए राज्य सरकार किसान संगठनों के साथ मिलकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करेगी।  कार्यक्रम में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भी किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एफपीओ को मार्केटिंग और प्रशिक्षण की दिशा में और सशक्त करने की आवश्यकता है। सरकार किसानों की हर जरूरत का ध्यान रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्य प्रदेश में सोलर पंप स्थापना का सघन अभियान चलेगा, किसानों को मिलेगी राहत

बांस की राखियां बांधी
समिट के दौरान रतलाम से आईं स्व-सहायता समूह की बहनों ने मुख्यमंत्री को बांस से बनी राखियां बांधकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों को स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और बलराम जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed