फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Common people should also join the 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign, appeal to the pu

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से आमजन भी जुड़ें, जनता से की जुड़ने की अपील

Sun, 30 Jun 2024 10:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Jun 2024 10:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पौधरोपण का सामान्य अभियान नहीं है। इसे कर्मकांड न समझा जाए बल्कि आमजन का अभियान बनाने का प्रयास किया जाए। मुख्यमंत्री को सिंगरौली, छतरपुर, झाबुआ, दमोह, रायसेन, दतिया, खंडवा, जबलपुर, अशोक नगर और इंदौर कलेक्टरों ने जल-गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- Common people should also join the 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign, appeal to the pu
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से रविवार को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर प्रारंभ अभियान "एक पेड़ मां के नाम" को सफल बनाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पौधरोपण का सामान्य अभियान नहीं है। इसे कर्मकांड न समझा जाए बल्कि आमजन का अभियान बनाने का प्रयास किया जाए। मुख्यमंत्री को सिंगरौली, छतरपुर, झाबुआ, दमोह, रायसेन, दतिया, खंडवा, जबलपुर, अशोक नगर और इंदौर कलेक्टरों ने जल-गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से लेकर 30 जून तक "जल गंगा संवर्धन अभियान" उत्सव के रूप में चला। कई जिलों में अच्छे कार्य हुए हैं। कई पुरानी बावड़ियों को पुनर्जीवन मिल गया। जल स्रोतों की सफाई भी की गई। अनेक स्थानों पर गुणवत्तापूर्ण कार्य हुए हैं। इन कार्यों की उपयोगिता को देखते हुए भविष्य की दृष्टि से 30 जून के बाद भी कार्यों को जारी रखा जाए। यादव ने निर्देश दिए कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों को सहेजने, उनकी स्वच्छता और जल स्रोतों की उपयोगिता एवं क्षमता बढ़ाने के कार्य निरंतर किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed