फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr Yadav returns from Dubai and Spain trip, says-most successful ever, signs several investment-re

MP News: दुबई और स्पेन यात्रा से लौटे सीएम डॉ यादव, बोले-अब तक की सबसे सफल यात्रा, निवेश से जुड़े कई MoU हुए

Sun, 20 Jul 2025 07:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Jul 2025 07:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सात दिवसीय दुबई और स्पेन यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए हैं। इस यात्रा को उन्होंने न केवल ऐतिहासिक बल्कि अब तक की सबसे सफल यात्रा बताया है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr Yadav returns from Dubai and Spain trip, says-most successful ever, signs several investment-re
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सात दिवसीय दुबई और स्पेन यात्रा के बाद लौट आए हैं। लौटते ही उन्होंने यात्रा को ऐतिहासिक और बेहद सफल करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की साख वैश्विक स्तर पर लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश को एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से यह यात्रा बेहद फलदायी रही। मुख्यमंत्री  ने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान दुबई और स्पेन की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों के माध्यम से प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं सामने आई हैं, जिससे आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  MP: भोपाल में बनेगा नया विधायक विश्रामगृह, 67 साल पुराने भवनों की जगह 159 करोड़ में बनेंगे 102 आधुनिक फ्लैट
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की सबसे सफल यात्रा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि “मध्यप्रदेश के उद्योग क्षेत्र को बल प्रदान करने हेतु मेरी दुबई और स्पेन की यह सात दिवसीय यात्रा अब तक की सबसे सफल रही है। इससे प्रदेश को वैश्विक निवेश के नए द्वार मिलेंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल विदेश नीति का ही परिणाम है कि विश्व भर में भारत और उसके राज्यों के प्रति विश्वास बढ़ा है। डॉ. यादव ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार अब इन निवेश प्रस्तावों को शीघ्र जमीन पर उतारने की दिशा में काम करेगी, जिससे निवेशकों को भरोसा मिले और रोजगार की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएं।

ये भी पढ़ें-  MP News: 'स्पेन में सीएम मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में बनेगा पार्क गेल जैसा आर्ट पार्क
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed