फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav is expressing confidence in his trusted officers by dismissing Shivraj's favorites

MP News: शिवराज के चहेतों की छुट्टी कर अपने भरोसेमंद अधिकारियों पर विश्वास जता रहे सीएम डॉ. मोहन यादव

Wed, 10 Jan 2024 05:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Jan 2024 05:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद डॉ. मोहन यादव अपने अनुसार प्रशासनिक जमावट कर रहे हैं। इसमें पूर्व सीएम शिवराज के चहेते अधिकारियों की छुट्टी कर अपने करीबी अधिकारियों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्वास जता रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav is expressing confidence in his trusted officers by dismissing Shivraj's favorites
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री अपने भरोसेमंद अधिकारियों पर विश्वास जता रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री कार्यालय का प्रमुख सचिव 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राघवेंद्र सिंह को बनाया है। डॉ. मोहन यादव जब मप्र पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन थे, तब राघवेंद्र सिंह उसके एमडी थे। दोनों के बीच काम का अच्छा तालमेल रहा। 15 दिसंबर को मनीष रस्तोगी को हटा कर राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया। राघवेंद्र सिंह शिवराज सरकार में जनसंपर्क आयुक्त थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले उनको हटा कर मनीष सिंह को बैठाया गया था। 
विज्ञापन


वहीं, डॉ. मोहन यादव ने मनीष सिंह को हटा कर 2000 बैच के आईएएस संदीप कुमार यादव को जनसंपर्क आयुक्त बनाया है। बता दें, संदीप कुमार यादव उज्जैन संभाग के आयुक्त थे। अगस्त 2023 में शिवराज सरकार ने उनको उज्जैन आयुक्त के पद से हटा कर प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया था। हाल ही में सीएम ने तीन साल से एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार को हटा कर जयदीप प्रसाद को कमान सौंपी है। जयदीप प्रसाद का उज्जैन कनेक्शन हैं। वह 2006 में उज्जैन में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उस समय मोहन यादव उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे। वहीं, विदिशा के एडिशनल एसपी समीर यादव को मुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान सौंपी है। सीएम के विशेष सहायक अपर कलेक्टर रैंक के अधिकरी पीएन यादव है। वहीं, उज्जैन में पदस्थ अपर कलेक्टर प्रीति यादव को जबलपुर नगर निगम आयुक्त पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन


हाल ही इंदौर के कलेक्टर टी. इलैयाराजा राजा को हटा कर प्रबंध संचालक, मप्र पर्यटन विकास निगम पदस्थ किया गया है। उनकी जगह भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर की कमान सौंपी है। इससे पहले आशीष सिंह इंदौर नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं।  पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें नौ माह पहले शिवराज सरकार ने भी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया था, लेकिन 24 घंटे में उनका आदेश निरस्त हो गया था। इसके अलावा नर्मदापुरम जिले की कलेक्टर सोनिया मीणा का बनाया गया है। इससे पहले सोनिया मीणा को मऊगंज का कलेक्टर बनाया था, लेकिन कुछ घंटे में ही उनका आदेश निरस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed