फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM directs in review of law and order in Indore district - take strict action against thugs

MP News: इंदौर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा में CM के निर्देश- गुंडे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करें

Thu, 29 Jun 2023 11:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Jun 2023 11:03 AM IST
सार

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में कई लोग नशा करने वाले और बदमाशों से परेशान है। इनके कारण इलाके के कई घरों में मकान बिकाऊ है और हमें पलायन करने के लिए मजबूर करने के पोस्टर लगे है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

विज्ञापन
MP News: CM directs in review of law and order in Indore district - take strict action against thugs
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इंदौर जिले की कानून व्यवस्था की बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री ने गुंडे बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास समत्व में सुबह 10 बजे इंदौर जिले की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई। बैठक में गृह विभाग के एसीएस राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलिजेश आदर्श कटियार, ओएसडी मुख्यमंत्री अंशुमन सिंह उपस्थित थे। वहीं, इंदौर से वर्चुअली पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कमिश्नर पवन शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा समेत जिला प्रशासन के अधिकारी जुड़े। 
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। सीएम ने कहा कि आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। साथ ही सीएम ने अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में कई लोग नशा करने वाले और बदमाशों से परेशान है। इनके कारण इलाके के कई घरों में मकान बिकाऊ है और हमें पलायन करने के लिए मजबूर करने के पोस्टर लगे है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके चलते कई लोग मकान बेचने को मजबूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed