MP News: शीत लहर के चलते स्कूलों का समय बदला, 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से लगेंगे, परीक्षाएं तय समय पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 08 Jan 2024 09:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शीत लहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। इसमें सुबह जल्दी संचालित होने वाले स्कूलों को 10 बजे से संचालित करने के आदेश दिए गए है। इससे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वल्लभ भवन
- फोटो : सोशल मीडिया
