{"_id":"661f385988b7661ba609e1a1","slug":"mp-news-campaigning-for-the-first-phase-will-end-at-6-pm-today-campaigning-will-end-at-4-pm-in-baihar-lanji-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रथम चरण का प्रचार आज शाम 6 बजे से बंद होगा, बैहर, लांजी और परसवाड़ा में शाम 4 बजे खत्म होगा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रथम चरण का प्रचार आज शाम 6 बजे से बंद होगा, बैहर, लांजी और परसवाड़ा में शाम 4 बजे खत्म होगा प्रचार
Wed, 17 Apr 2024 08:32 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:32 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण की छह सीटों पर बुधवार को प्रचार का शोर थम जाएगा। विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में शाम 4 बजे प्रचार बंद होगा।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस नेताओं में मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश के जिन 6 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है, वहां पर 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होना है, अत: इन क्षेत्रों में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे से ही चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के 48 घंटे पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन अभियान चलाया जाता है। प्रथम चरण में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
तीसरे चरण के लिए तीसरे दिन 28 भरे नामांकन
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की सीटों पर नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को तीसरे दिन 28 अभ्यर्थियोंने नामांकन पत्र जमा किए। अब तक 50 अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर चुके हैं। मंगलवार को 28 प्रत्याशियों ने 51 नामांकन-पत्र प्रस्तुत किए। 12 अप्रैल से अब तक 50 अभ्यर्थियों द्वारा 78 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। सोमवार 22 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।