फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Campaigning for the first phase will end at 6 pm today, campaigning will end at 4 pm in Baihar, Lanji

MP News: प्रथम चरण का प्रचार आज शाम 6 बजे से बंद होगा, बैहर, लांजी और परसवाड़ा में शाम 4 बजे खत्म होगा प्रचार

Wed, 17 Apr 2024 08:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Apr 2024 08:32 AM IST
सार



मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण की छह सीटों पर बुधवार को प्रचार का शोर थम जाएगा। विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में शाम 4 बजे प्रचार बंद होगा। 

विज्ञापन
MP News: Campaigning for the first phase will end at 6 pm today, campaigning will end at 4 pm in Baihar, Lanji
भाजपा-कांग्रेस नेताओं में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश के जिन 6 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है, वहां पर 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होना है, अत: इन क्षेत्रों में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे से ही चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के 48 घंटे पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन अभियान चलाया जाता है। प्रथम चरण में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन

 
तीसरे चरण के लिए तीसरे दिन 28 भरे नामांकन
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की सीटों पर नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को तीसरे दिन 28 अभ्यर्थियोंने नामांकन पत्र जमा किए। अब तक 50 अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर चुके हैं। मंगलवार को 28 प्रत्याशियों ने 51 नामांकन-पत्र प्रस्तुत किए। 12 अप्रैल से अब तक 50 अभ्यर्थियों द्वारा 78 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। सोमवार 22 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed