{"_id":"6451dd54b5eabb87f900f943","slug":"mp-news-cabinet-meeting-tomorrow-proposal-to-form-shri-ramchandra-gaman-path-nyas-will-come-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कैबिनेट की बैठक कल, श्रीरामंचद्र गमन पथ न्यास गठन का प्रस्ताव आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कैबिनेट की बैठक कल, श्रीरामंचद्र गमन पथ न्यास गठन का प्रस्ताव आएगा
Wed, 03 May 2023 09:34 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 03 May 2023 09:34 AM IST
सार
न्यास के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। इसके मुख्य कार्यपालन अधिकारी संचालक संस्कृति होंगे। न्यास विकास कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगा। साथ ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक डेवलपमेंट के लिए सुझाव भी देंगा।
विज्ञापन
मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव के पहले सरकार अब श्रीरामंचद्र गमन पथ न्यास का गठन करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही इस काम में तेजी आएगी। सरकार मध्य प्रदेश में वनवास के समय जिन रास्तों से भगवान श्री राम ने गमन किया, उनका विकास करेंगी। गुरुवार को कैबिनेट में इसका प्रस्ताव आएगा।
विज्ञापन
न्यास के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। इसके मुख्य कार्यपालन अधिकारी संचालक संस्कृति होंगे। न्यास विकास कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगा। साथ ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक डेवलपमेंट के लिए सुझाव भी देंगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में कृषक उत्पाद संगठन का भी गठन होगा। इसमें उत्पाद की खरीदी, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एफओपी बनेंगे। इनको सरकार 18 लाख रुपए की वत्तीय सहायता उपलब्ध कराएंगी। वहीं, ई-नगर पालिका 2.0 का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। इसमें जनता को नगर पालिका की सेवाएं वाट्सएप पर मिल जाएंगी।
विज्ञापन
