{"_id":"6504a396419a38e00c0ac653","slug":"mp-news-cabinet-meeting-today-detailed-guidelines-for-contractors-will-be-discussed-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कैबिनेट की बैठक आज, संविदाकर्मियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देशों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कैबिनेट की बैठक आज, संविदाकर्मियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देशों पर होगी चर्चा
Sat, 16 Sep 2023 12:04 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:04 AM IST
सार
कैबिनेट की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
शिवराज कैबिनेट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न विभागों में संविदा पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देशों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वित्त विभाग के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक जनवरी से वृद्धि करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
फोर लेन सड़क और फ्लाईओवर को भी स्वीकृति
लोक निर्माण विभाग के केंद्रीय सड़क अधोसंरचना निधि अंतर्गत मालीवाया से सलकनपुर नीलकछार तक फोरलेन मार्ग का निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति, इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओंकारेंश्वर नए बस स्टैंड तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य, नागौद से मैहर व्याहा सुरदहा परसमनिया रामपुर मैहर मार्ग का निर्माण, शाहपुर रंगोली गिरवर भैंसवाही हिनगन ढाना भोकलपुर चौराहा तक मार्ग का निर्माण, भोपाल में भोपाल-इंदौर मार्ग पर संत हिरदाराम नगर में सीवेज पंप हाउस लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई ओवर का निर्माण, ग्वालियर शहर में महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी एबी रोड तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन एलीवेटेड कॉरिडोर/फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल सकती है।
इन प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
- भारत सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राज्य तकनीकी सहायक इकाई के गठन
- नवगठित निवाड़ी जिले के लिए विभागीय अमले समेत कार्यालय खोलने की स्वीकृति
- खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में उपार्जित धान की मिलिंग के लिए प्रोत्साहन एवं अपग्रेडेशन राशि का निर्धारण
- मध्य प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्ते) नियम-2017 के नियम-3, नियम-12 के उपनियम-2 एवं नियम-13 के उपनियम-15 में आवश्यक संशोधन किए जाने के संबंध में