फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Budget session of Madhya Pradesh Legislative Assembly will start from tomorrow, with the Governor's a

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

Sun, 26 Feb 2023 07:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Feb 2023 07:32 PM IST
सार

रकार इस बार पहला डिजिटल यानी पेपर लेस बजट पेश करेंगी। इसके लिए सरकार विधायकों को टैबलेट देने जा रही है। इसी टैबलेट में विधायकों को एक मार्च को बजट मिलेगा। वहीं, अन्य लोगों को पेन ड्राइव में बजट की सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी। हालांकि बजट की एक प्रिंटेट कॉपी सदन में रखी जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Budget session of Madhya Pradesh Legislative Assembly will start from tomorrow, with the Governor's a
विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। रविवार को स्पीकर गिरीश गौतम ने विधानसभा के बजट सत्र के पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहले दिन राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। बजट सत्र में कांग्रेस विकास यात्रा समेत अन्य मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरेगी। सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

27 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाले 29 दिवसीय बजट सत्र में सदन की 13 बैठकें होंगी। एक मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मप्र सरकार का वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। इसके एक दिन पहले 28 फरवरी को विधानसभा पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण रखा जाएगा। इस बार का बजट करीब 3 लाख करोड़ का होगा। पिछले साल सरकार ने 2 लाख 79 हजार करोड़ का बजट पेश किया था।
विज्ञापन

पहला डिजिटल यानी पेपर लेस बजट
सरकार इस बार पहला डिजिटल यानी पेपर लेस बजट पेश करेगी। इसके लिए सरकार विधायकों को टेबलेट देने जा रही है। इसी टेबलेट में विधायकों को एक मार्च को बजट मिलेगा। वहीं, अन्य लोगों को पेन ड्राइव में बजट की सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी। हालांकि, बजट की एक प्रिंटेड कॉपी सदन में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार दे सकती है जनता को सौगात
प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में शिवराज सरकार चुनाव को देखते हुए बजट में जनता को कई सौगातें दे सकती है। सरकार ने लाडली बहना योजना का ऐलान करके मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। बजट में इसका भी प्रावधान होगा। इसके अलावा सरकार किसान, युवा, एसटी-एससी के लिए भी नई घोषणा कर सकती है।
कांग्रेस सरकार को घेरने बनाएगी रणनीति
कांग्रेस बजट सत्र में सरकार को घेरने रणनीति बनाएगी। इसके लिए सोमवार शाम को पीसीसी चीफ कमलनाथ के निवास पर विधायकों की बैठक बुलाई गई है। जीतू पटवारी ने सरकार के 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र लाने की बात कही है। इसमें कांग्रेस सरकार की विकास यात्रा, सीधी बस दुर्घटना समेत कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाएगी। सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।

विधायकों ने 3704 सवालों के जवाब मांगे
बजट सत्र में विधायकों ने सरकार से 3704 सवालों के जवाब मांगे हैं। इसमें करीब 80 विधायकों ने ई सिग्नेचर के साथ 1870 ऑनलाइन सवाल किए गए हैं। वहीं, 1834 सवाल ऑफलाइन किए गए है। इनमें 1849 तारांकित, 1855 अतारांकित, 154 ध्यानाकर्षण, तीन स्थगन, 24 शून्यकाल और 31 अशासकीय संकल्प प्रस्ताव के माध्यम से भी मुद्दो को उठाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed