फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Booth victory campaign started, BJP leaders will contact the public for 10 days, VD said - target of

MP News: बूथ विजय अभियान शुरू, 10 दिन भाजपा नेता जनता से करेंगे संपर्क, वीडी बोले-हर बूथ पर 370 वोट का लक्ष्य

Wed, 13 Mar 2024 06:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Mar 2024 06:27 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में बुधवार से भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ विजय अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हर बूथ पर 370 वोट का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
MP News: Booth victory campaign started, BJP leaders will contact the public for 10 days, VD said - target of
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल में बूथ विजय संपर्क अभियान का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विजय अभियान के तहत बुधवार को गोविंदपुरा विधानसभा के अवधपुरी मंडल, वार्ड क्रमांक 61 के बूथ क्रमांक 216 पर क्रिस्टल कैंपस कॉलोनी पहुंचे और बूथ की बैठक को संबोधित किया। जिसके बाद उन्होंने पन्ना प्रमुखों एवं पन्ना प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जाएंगे। हर बूथ पर 370 से अधिक वोट लाना है। पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बूथ विजय अभियान के तहत दक्षिण पश्चिम विधानसभा के वार्ड क्र. 33 के बूथ क्रमांक 141 के भीम नगर बस्ती की बैठक को संबोधित किया। जिसके पश्चात् लाभार्थियों से संपर्क किया। वहीं, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद ने अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के मतदान केन्द्र क्र. 262 ग्राम अतरेजी पर बैठक को संबोधित किया। 
विज्ञापन


10 दिनों तक हर दिन दो घंटे बूथ पर रहेंगे
भाजपा का बूथ विजय अभियान 22 मार्च तक चलेगा। इसके तहत प्रदेश के 64,523 बूथों पर 41 लाख पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे और जनता से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के साथ 10 प्रतिशत वोट वृद्धि के लिए कार्य किया जाएगा। पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर बूथ पर दो घंअे रहेंगै। 
विज्ञापन


हर वर्ग को साधने की रणनीति 
इसमें पार्टी के सभी सातों मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बूथों पर जाएंगे और मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। वोट शेयर बढ़ाने के लिए युवा मतदाताओं के साथ लाथार्थियों से भी संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 से 19 साल की आयु के 16 लाख मतदाताओं के साथ संवाद करने के साथ प्रबुद्धजन, की वोटर्स और सभी समाजों, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed