फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP will prepare the strategy of 2023 in the temporary office only, it will take 6 months to break th

MP News : BJP 2023 की रणनीति अस्थायी कार्यालय में ही करेगी तैयार, पुराने कार्यालय को टूटने में ही लगेंगे 6 माह

Fri, 30 Dec 2022 02:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Dec 2022 02:50 PM IST
सार

मौजूदा पंडित दीनदयाल उपाध्याय बिल्डिंग में बीजेपी कार्यालय 1992 से संचालित है। इसके बाद से बीजेपी ने यहां पर 6 विधानसभा चुनाव लड़े। इनमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 3-3 चुनाव जीते। बीजेपी को 1993, 1998 और 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
MP News: BJP will prepare the strategy of 2023 in the temporary office only, it will take 6 months to break th
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश बीजेपी भोपाल में स्थित मुख्यालय को तोड़कर दिल्ली की तर्ज पर नई हाईटेक बिल्डिंग बना रही है। इस कार्यालय को तोड़ने का काम नए साल में अगले सप्ताह से शुरू होगा। जिसमें 6 माह का समय लग जाएगा। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का नया कार्यालय तैयार नहीं हो पाएगा। अब बीजेपी की 2023 विधानसभा चुनाव की रणनीति पुराने अस्थायी काय्रालय में ही तैयार होगी।
विज्ञापन

 
बीजेपी की मौजूदा बिल्डिंग में कार्यालय और कमर्शियल कॉम्पलेक्स बना है। अगले सप्ताह से कार्यालय की बिल्डिंग गिराने का काम शुरू होगा। इसके बाद कॉम्पलेक्स की बिल्डिंग तोड़ी जाएगी। इन्हें गिराने में विस्फोटक का उपयोग नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि दोनों बिल्डिंग गिराने और उसे समतल करने करीब 6 महीने का समय लग जाएगा।     
विज्ञापन

 
यह होगा खास- नए हाईटेक बिल्डिंग को मध्य प्रदेश की थीम पर तैयार करने की बात कही जा रही है। इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति भी मिल गई है। नए बिल्डिंग में मोर्चा पदाधिकारियों के कार्यालय के साथ ही आधुनिक सभा कक्ष, सेमिनार हॉल, आधुनिक स्टूडियो होंगे। साथ ही पदाधिकारियों और वीआईपी के रहने के इंतजाम भी होगे। इसके अलावा जिन जिलों में पार्टी के कार्यालय नहीं बने है, वहां पर भी कार्यालयों का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
6 चुनाव में तीन में मिली हार
मौजूदा पंडित दीनदयाल उपाध्याय बिल्डिंग में बीजेपी कार्यालय 1992 से संचालित है। इसके बाद से बीजेपी ने यहां पर 6 विधानसभा चुनाव लड़े। इनमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 3-3 चुनाव जीते। बीजेपी को 1993, 1998 और 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed