फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP told the insult of Rani Kamalapati as an insult to the Gond community, VD Sharma said – Congress

MP News: रानी कमलापति के अपमान को भाजपा ने बताया गोंड समाज का अपमान, वीडी शर्मा बोले-कांग्रेस नेता माफी मांगे

Sun, 16 Apr 2023 04:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Apr 2023 04:46 PM IST
सार

रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह गोंड समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश में बयान के विरोध करेंगा। 

विज्ञापन
MP News: BJP told the insult of Rani Kamalapati as an insult to the Gond community, VD Sharma said – Congress
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी साल में भाजपा को कांग्रेस ने एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के रानी कमलापति पर विवादित बयान के बाद लगातार भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रानी कमलापति के अपमान को गोंड समाज का अपमान बताया। उन्होंने सोनिया गांधी से लेकर कमलनाथ से पूछा कि आप गोविंद सिंह के बयान से सहमत है क्या? 
विज्ञापन

 
वीडी शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान पर कहा कि यह गोंड सम्राज्य की अंतिम हिंदू शासक और भोपाल के लिए संघर्ष करने वाली रानी कमलापति का मात्र अपमान नहीं है, यह पूरे आदिवासी गोंड समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज की बहन द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनाया। उस पर कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति का अपमान करने का काम किया।   
विज्ञापन

 
कांग्रेस क्रांतिकारियों का लगातार अपमान कर रही
उन्होंने सोनिया गांधी, कांग्रेस का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्यप्रदेश के अंदर कमलनाथ से पूछा कि आप नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान से सहमत हैं। यदि सहमत नहीं हो तो आदिवासी समाज गोंड सम्प्रदाय से आपको माफी मांगनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि हमेशा से ही कांग्रेस का यही कैरेक्टर रहा है। आदिवासी विरोधी कांग्रेस, महिला विरोधी कांग्रेस, क्रांतिकारी विरोधी कांग्रेस जिन्होंने लगातार इस देश के लिए काम किया है, उन क्रांतिकारियों और बलिदानियों का अपमान करने का भी लगातार कांग्रेस काम कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा करेंगा विरोध
वीडी शर्मा ने कहा कि आप कह रहे हैं कि बीजेपी राजा महाराजाओं की तरफ जा रही है। मैं पूछना चाहता हूं कि गोविन्द सिंह  कांग्रेस तो एक परिवार में सिमटकर के रह गई है और आप भी उस परिवार के दरबारी है। मध्यप्रदेश के अंदर भी दिग्विजय सिंह जी के बारे में आपका क्या कहना है। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित जनजाति मोर्चा इसका कड़ा विरोध और प्रतिकार करेंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी आलोचना करती है और इसका कड़ा विरोध करती हैं।

यह बोला था गोविंद सिंह ने 
रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है। अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम में भाषण में गोविंद सिंह ने यह बयान दिया। इस पर भाजपा उन पर हमलावर हो गई है। 


कौन थी रानी कमलापति
रानी कमलापति 18वीं शताब्दी की भारत की एक रानी और वीरांगना थीं। वह भोपाल से 50  किलोमीटर दूर स्थित गिन्नौरगढ़ के गोंड राजा निजाम शाह की पत्नी थीं। नवम्बर 2021 में भोपाल के 'हबीबगंज' नामक रेलवे स्टेशन का नाम 'रानी कमलपति रेल्वे स्टेशन' किया गया। 16वीं सदी में भोपाल गोंड शासकों के अधीन था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed