फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP State Working Committee meeting, discussion will be held on upcoming election strategy in four se

MP News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, चार सत्रों में आगामी चुनावी रणनीति को लेकर होगी चर्चा

Fri, 19 May 2023 12:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 May 2023 12:39 PM IST
सार

बैठक में शामिल होने के लिए नेता पहुंचने लगे है। पंजीयन के बाद नेताओं को हॉल में भेजा जा रहा है। इससे पहले तिलक लगाकार और पार्टी की टोपी लगाकर स्वगात किया जा रहा है। 

विज्ञापन
MP News: BJP State Working Committee meeting, discussion will be held on upcoming election strategy in four se
संभाग के काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराते सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। बैठक में प्रदेश भर के नेता जुटेंगे। इसमें आगामी चुनाव की रणनीति और उसके क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। बैठक में शामिल होने के लिए नेता पहुंचने लगे है। पंजीयन के बाद नेताओं को हॉल में भेजा जा रहा है। इससे पहले तिलक लगाकार और पार्टी की टोपी लगाकर स्वगात किया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना को लेकर कार्यसमिति में चर्चा होगी। कर्नाटक में सरकार जाने को चर्चा होने को लेकर पूछे सवाल पर कहा कर्नाटक पर क्या चर्चा करनी, चर्चा हम अपने मध्यप्रदेश के विकास को लेकर करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और पूरे देश में उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाता है। आज बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर रणनीति बनेगी। सुशासन के 9 साल पूरे हुए है। उसके लिए विशेष कैंपेन चलाया जाएगा। इस कैंपन को लेकर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 सत्रों में होगी। बैठक के बाद संभाग प्रभारियों के साथ समानांतर रूप से 10 संभागों की अलग अलग बैठक आयोजित की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। इस दौरान केंद्र सरकार की सबका साथ-सबका विकास की भावना से जो जनहित के काम किए हैं, उन्हें प्रदेश संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बूथ सशक्तीकरण अभियान, आजीवन सहयोग निधि और बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर समीक्षा की जायेगी। बूथ विजय संकल्प अभियान 4 मई से आरंभ हुआ है। इसमें दो शक्ति केन्द्र मिलाकर 10 से 12 बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ खेलना, भोजन करना, बातचीत करना और अन्य कई प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


1168 सदस्य शामिल होंगे
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं वरिष्ठ नेतृत्व शामिल होगा। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, विशेष आमंत्रित व स्थाई सदस्य, केंद्रीय मंत्रीमंडल के सभी सदस्यगण, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदगण, समस्त विधायकगण, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, समस्त महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी, विस्तारक सहित विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सहसंयोजक सहित कुल 1168 सदस्य शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed