{"_id":"6a4fc441d4edb824570e628f","slug":"mp-news-bjp-state-executive-committee-meeting-scheduled-for-orchha-postponed-new-date-to-be-announced-soon-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टली, नई तारीख जल्द होगी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टली, नई तारीख जल्द होगी घोषित
Thu, 09 Jul 2026 09:27 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:27 PM IST
सार
दतिया विधानसभा उपचुनाव और आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक फिलहाल टाल दी है। 18-19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित बैठक अब नई तारीख पर होगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टल गई हैं। पहले यह बैठक 18 और 19 जुलाई को राम राजा की नगरी ओरछा में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। पार्टी जल्द ही बैठक की नई तारीखों की घोषणा करेगी। जानकारी के अनुसार, दतिया विधानसभा उपचुनाव की व्यस्तता और आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए बैठक की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। फिलहाल संगठन का पूरा फोकस दतिया उपचुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर है। साथ ही विधानसभा सत्र में सरकार और संगठन की व्यस्तताओं को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
ये भी पढ़ें- MP News: प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में ढोल पिटवाने पर विवाद, अफसर पर कार्रवाई की मांग
हालांकि बैठक की तारीख टाली गई है, लेकिन आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं होगा। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राम राजा की नगरी ओरछा में ही आयोजित की जाएगी। नई तारीखों का ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है। इस बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, राजनीतिक प्रस्तावों और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व उपचुनाव और विधानसभा सत्र को प्राथमिकता दे रहा है, जिसके बाद कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई