{"_id":"64b1833e92299c52ed046395","slug":"mp-news-bjp-state-election-in-charge-cum-in-charge-will-come-to-bhopal-tomorrow-will-do-one-to-one-with-mlas-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: BJP प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी कल भोपाल आएंगे,समितियों के गठन के साथ विधायकों से करेंगे वन टू वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: BJP प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी कल भोपाल आएंगे,समितियों के गठन के साथ विधायकों से करेंगे वन टू वन
Fri, 14 Jul 2023 10:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:47 PM IST
सार
प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव शनिवार को दोपहर भोपाल पहुंच रहे हैं। दोनों नेता 17 जुलाई को दोपहर तक भोपाल में रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौर के बाद भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है। अब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी समितियों के गठन और विधायकों से वन-टू-वन करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव शनिवार को दोपहर भोपाल पहुंच रहे हैं। दोनों नेता 17 जुलाई को दोपहर तक भोपाल में रहेंगे। दोनों नेताओं के साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी और अन्य नेता बैठक कर विधानसभा चुनाव को लेकर गठित होने वाली समितियों के पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप देंगे। चुनाव प्रभारी और चुनाव सह प्रभारी नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश चुनाव अभियान समिति, चुनाव प्रबंध समिति और संकल्प-पत्र समिति के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के नाम तय किए जाएंगे।
फीडबैक के साथ विधायकों से संवाद
प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव तीनों समितियों के पदाधिकारियों के नाम तय करने के साथ विधायकों के साथ भी वन-टू-वन चर्चा करेंगे। दोनों नेता विधायकों से उनके परफार्मेंस, पार्टी गतिविधियों और क्षेत्र में सक्रियता, सर्वे और जनता व पार्टी पदाधिकारियों से लिए गए फीडबैक के आधार पर संवाद करेंगे। इस संवाद के बाद ही टिकट की रूपरेखा तय की जाएगी।
चार माह पहले ही चुनावी कार्य शुरू
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव को कितना संजीदगी के साथ ले रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि चुनाव के चार माह पहले ही समितियों के गठन के साथ टिकट किसे मिले या किसका काटा जाए, इसकी रूपरेखा तैयार होने लगी है।