फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP provided membership to farmers, CM said - Sangathan Parv is a campaign to make the country prospe

MP News: भाजपा ने किसानों को दिलाई सदस्यता, सीएम बोले- संगठन पर्व देश को समृद्ध-शक्तिशाली बनाने का अभियान

Sun, 15 Sep 2024 08:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Sep 2024 08:59 PM IST
सार


भाजपा ने संगठन पर्व के अंतर्गत रविवार को किसान सदस्यता दिवस मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किसानों को सदस्यता दिलाई। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किसानों के हितों के लिए भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन
MP News: BJP provided membership to farmers, CM said - Sangathan Parv is a campaign to make the country prospe
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किसानों को दिलाई पार्टी की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत रविवार को किसान सदस्यता दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर में बड़ी संख्या में किसानों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर हिस्सा लिया और किसानों को पार्टी से जोड़ा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के मक्सी रोड स्थित बूथ क्रमांक 82 पर किसानों को मिस कॉल के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह संगठन पर्व देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने का अभियान है। हम भाजपा कार्यकर्ता सेवा के उद्देश्य से राजनीति करते हैं। सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं। हमें मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। 
विज्ञापन


भाजपा का संगठन अभियान देश को समृद्ध बनाने के लिए 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के सांवेर विधानसभा में किसानों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि यह संगठन अभियान केवल संख्या बढ़ाने का अभियान नहीं है, बल्कि भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम इस महाभियान का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश भाजपा संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ता दिए गए प्रत्येक लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन


किसानों के हितों के लिए भाजपा का योगदान अतुलनीय 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने धार, इंदौर ग्रामीण और महू में किसान सदस्यता दिवस के अंतर्गत किसानों को भाजपा से जोड़ते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर साल छह हजार रुपये मिल रहे हैं। भाजपा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन पर्व से देश को मजबूत बनाने का आह्वान 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण का कार्य तीव्र गति से हो रहा है। हमें संगठन पर्व को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। सभी कार्यकर्ताओं को अगले 10 दिनों में संगठन पर्व के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिदिन 25 नए सदस्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed