फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP MLA Rameshwar Sharma said- Aurangzeb, Babar, Akbar were all robbers

MP News: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- औरंगजेब, बाबर, अकबर सब लुटेरे थे

Thu, 06 Mar 2025 07:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Mar 2025 07:27 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी द्वारा दिए गए औरंगजेब को लेकर विवादित बयान के बाद देशभर में सियासी हलचल मच गई है। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए भोपाल के हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने औरंगजेब, बाबर और अकबर को लुटेरा करार दिया और इन शासकों की तुलना महान भारतीय योद्धाओं जैसे छत्रपति शिवाजी, गुरु तेगबहादुर और गुरु गोविंद सिंह से की।

विज्ञापन
MP News: BJP MLA Rameshwar Sharma said- Aurangzeb, Babar, Akbar were all robbers
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद देशभर में सियासी हलचल मच गई है। इस बीच, भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि औरंगजेब, बाबर और अकबर सभी लुटेरे थे, जिन्होंने भारत को लूटने का काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि महान तो छत्रपति शिवाजी, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोविंद सिंह और महाराणा प्रताप थे, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया।
विज्ञापन


रामेश्वर शर्मा ने बिना अबू आजमी का नाम लिए बिना कहा कि कल महाराष्ट्र में एक बेवकूफ हमें यह सिखा रहा था कि औरंगजेब महान था, लेकिन वह औरंगजेब महान कैसे हो सकता है, जिसने गुरु तेगबहादुर का शीश कटवाया था, जिनकी स्मृति में दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा है। इसी औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को दीवारों में चुनवा दिया था। लाखों हिंदुओं के जनेऊ तुड़वाने वाला यही औरंगजेब था, वह महान कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि  महान तो हमारे छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, गुरु तेगबहादुर और गुरु गोविंद सिंह थे, जो धर्म की रक्षा के लिए कभी मुगलों के आगे झुके नहीं और अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed