फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP-Congress will rock the election with folk songs and parodies

MP News: चुनाव में लोक गीतों और पैरोड़ी से धूम मचाएगी भाजपा-कांग्रेस

Wed, 19 Jul 2023 07:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Jul 2023 07:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जन-जन तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए नए प्रयोग कर रही है। पार्टी अब क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले प्रभावशाली लोगों को साधने के साथ ही स्थानीय नुक्कड़ नाटक, कॉलोनियों की टोली और गाना गाने वाले कलाकारों से संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
MP News: BJP-Congress will rock the election with folk songs and parodies
भाजपा की चुनावी तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां प्रचार के दौरान वोटरों को यू-टयूबर्स, कवि और गायक रिझाएंगे। दोनों ही पार्टी को अपने नेताओं से ज्यादा इन्फलुएंसर्स पर ज्यादा भरोसा जता रही है। 
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जन-जन तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए नए प्रयोग कर रही है। पार्टी अब क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले प्रभावशाली लोगों को साधने के साथ ही स्थानीय नुक्कड़ नाटक, कॉलोनियों की टोली और गाना गाने वाले कलाकारों से संपर्क कर रही है। इनकी मदद से पार्टी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी। लोक गायिका नेहा सिंह और कवयित्री अनामिका अंबर के हाल ही में आए वीडियो इसी रणनीति का हिस्सा हैं।   
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों को अपने नेताओं से ज्यादा इन्फ्लुएंसर्स पर भरोसा है। दोनों ही पार्टी यूटयूबर्स और क्षेत्रीय लोक गीत गायकों और कवियों से संपर्क कर रही हैं, ताकि प्रभावी रूप से अपनी उपलब्धियां बताएं और विपक्ष को घेर सकें। भाजपा कांग्रेस सरकार की बदहाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों को क्षेत्रीय भाषा में समझाने की रणनीति पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए भाजपा सरकार बुंदेलखंड के लिए बुंदेली, विंध्य के लिए बघेलखंड, मालवा-निमाड़, ग्वालियर-महाकौशल के लिए क्षेत्र के अनुसार भाषा और बोली के गायक और कलाकारों से संपर्क कर रही है। यही नहीं आदिवासी क्षेत्रों के लिए भी उनकी भाषा के गीत, जिंगल्स बनाकर भाजपा उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस की सरकार के समय की बदहाली बता कर वोटरों को प्रभावित करेंगी। भाजपा ने दिग्विजय सिंह के शासन काल और पीसीसी चीफ कमलनाथ को टॉरगेट करने की रणनीति बनाई है।   

क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों की बैठकें होंगी
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा हर वर्ग के एक-एक वोट पर नजर है। इसके लिए भाजपा ने प्रभावशाली लोगों के प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन आयोजित करने जा रही है, ताकि पार्टी के लिए मजबूत माहौल बनाया जा सके। इसको लेकर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं, कांग्रेस भी सोशल मीडिया, यूटयूबर्स और गायकों और कवियों से संपर्क कर रही है। जिससे भाजपा सरकार के समय के सीधी पेशाब कांड, महाकाल लोक घोटाला, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों को जनता के सामने प्रभावी तरीके से रख सकें। 


हर वर्ग के वोटरों में भाजपा की पहुंच
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी हर भाषा, बोली में संवाद, चौपाल, नुक्कड़ नाटक और दूसरे प्रचार माध्यम का इस्तेमाल करती है। इसलिए पार्टी की हर क्षेत्र और वर्ग के मतदाताओं में पहुंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed