फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP-Congress's focus on tribal voters, Congress's self-respect journey started directly, BJP told the

MP News: भाजपा-कांग्रेस का फोकस आदिवासी वोटरों पर, सीधी से कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा शुरू, भाजपा ने बताया ढ

Wed, 19 Jul 2023 10:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Jul 2023 10:38 PM IST
सार

डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य और भाजपा सरकार में दबंगों द्वारा आदिवासी विरोधियों पर हो रहे अत्याचार और भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को उजागर करना है।

विज्ञापन
MP News: BJP-Congress's focus on tribal voters, Congress's self-respect journey started directly, BJP told the
कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का आज से शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासी वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने बुधवार से सीधी से स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का नेतृत्व मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम कर रहे हैं। यात्रा के शुभारंभ पर दोनों नेताओं ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित सबरी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां से सीधी जिले में पहुंचे। जहां से शुरुआत गांधी ग्राम में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य और भाजपा सरकार में दबंगों द्वारा आदिवासी विरोधियों पर हो रहे अत्याचार और भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को उजागर करना है। भाजपा सरकार में आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। यात्रा का समापन सात अगस्त को झाबुआ में होगा। यह यात्रा 17 जिलों के 36 आदिवासी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। समापन अवसर पर झाबुआ में आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन


ढोंग यात्रा निकाल रही है कांग्रेस : डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के नाम पर केवल ढोंग कर रही है। यह यात्रा आदिवासी भाई-बहनों को भ्रमित करने, उनके साथ छल करने के लिए निकाली जा रही है। आदिवासी भाई-बहनों को कांग्रेस के इस छलावे में नहीं आना है। हमें अब कांग्रेस के साथ वही करना चाहिए, जो कांग्रेस हमारे जनजातीय भाई-बहनों के साथ 60 सालों तक करती रही है। कांग्रेस हमारे साथ दोगलापन करती रही है। भोले-भाले आदिवासी भाइयों को छलने के लिए निकाली जा रही इस यात्रा का हमें कांग्रेस के नेताओं को जवाब देना है, क्योंकि यह यात्रा एक छलावा, ढोंग और नौटंकी यात्रा है। 
विज्ञापन


इन विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी यात्रा  
आदिवासी स्वाभिमान यात्रा सीधी से धौहनी, ब्यौहारी, मानपुर, जयसिंघनगर, जैतपुर, अनूपपुर, पुष्पराजगंज, डिंडोरी, शाहपुर, निवास, मंडला, बिछिया, बैहारी, परसवाड़ा, बरघाट, लखनादौन, अमरवाड़ा, जुन्नारदेव, घोड़ाडोंगरी, टिमरनी, हरसूद, पंधाना, नेपानगर, भीकनगांव, भगवानपुर, सेंधवा, पानसेमल, बड़वानी, कुक्षी, मनावर, धरमपुरी, गंधवानी, जोबट होते हुए झाबुआ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed