फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP Central Election Committee meeting ends in Delhi, discussion on election preparedness of Madhya P

MP News: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में खत्म, मध्य प्रदेश की चुनावी तैयार पर हुई चर्चा

Wed, 16 Aug 2023 11:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Aug 2023 11:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
MP News: BJP Central Election Committee meeting ends in Delhi, discussion on election preparedness of Madhya P
दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने चुनावी राज्यों में पार्टी की तैयारियों के साथ ही उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की। पार्टी विधानसभा चुनाव में लगातार हार रही सीटों पर फोकस कर रही है। ताकि उन सीटों पर जीत हासिल की जा सकें। 
विज्ञापन


बता दें केंद्रीय चुनाव समिति भाजपा की चुनावी रणनीति के निर्णय लेने को लेकर सबसे बड़ी कमेटी है। समिति की बैठक आमतौर पर चुनाव की तारीखों के एलान के बाद होती है। इस बार भाजपा ने बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल पार्टी 2018 की गलती दोहराना नहीं चाहती है। वहीं, कर्नाटक की हार के बाद से पार्टी अब मध्य प्रदेश में कोई जोखिम लेना नहीं चाहती है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें है। ऐसे में मध्य प्रदेश चुनाव के परिणाम 2024 को भी प्रभावित करेंगे। यहीं वजह है कि प्रदेश के चुनाव की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहने अपने हाथ में ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed