फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP appointed observers of six Lok Sabha seats including Chhindwara

MP News: भाजपा ने छिंदवाड़ा समेत छह लोकसभा सीटों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए

Tue, 06 Feb 2024 09:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Feb 2024 09:58 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर छिंदवाड़ा समेत छह सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इन सीटों पर पर्यवेक्षक टिकट के लिए रायशुमारी कराएंगे।

विज्ञापन
MP News: BJP appointed observers of six Lok Sabha seats including Chhindwara
mp bjp - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। चुनाव की रणनीति को लेकर पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर छिंदवाड़ा समेत छह सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इन सीटों पर पर्यवेक्षक टिकट के लिए रायशुमारी कराएंगे। इनमें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पांच सांसदों की सीटें भी शामिल हैं। भाजपा ने मुरैना में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और दमोह में जगदीश देवड़ा को पर्यवेक्षक बनाया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विनोद गोटिया को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, गोपाल भार्गव और इंदर सिंह परमार को जबलपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें विधायक का चुनाव लड़ने वाले सांसदों की पांच सीट मुरैना, दमोह, सीधी, जबलपुर और होशंगाबाद शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के कब्जे वाली छिंदवाड़ा सीट पर भी पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सांसदों की सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की तलाश कर रही है। वहीं, छिंदवाड़ा सीट को जीतने के लिए पार्टी रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन


इन सीटों पर पर्यवेक्षक हुए नियुक्त 
छिंदवाड़ा- कैलाश विजयवर्गीय, विनोद गोटिया
दमोह- जगदीश देवड़ा, आलोक संजर
मुरैना- राजेन्द्र शुक्ल, हेमंत खंडेलवाल
सीधी- अजय विश्नोई, संपतिया उईके
जबलपुर- गोपाल भार्गव, इंदर सिंह परमार
होशंगाबाद - राकेश सिंह, अर्चना चिटनिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed