फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP angry over Surjewala's statement, state spokesperson Ashish Aggarwal wrote - How much more will C

MP: सुरजेवाला के बयान पर भड़की BJP, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने लिखा- और कितना गिरोगे कांग्रेसियों?

Thu, 04 Apr 2024 05:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Apr 2024 05:47 PM IST
सार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की महिलाओं पर की टिप्पणी की पूरी सूची पेश कर जमकर हमला बोला है। 

विज्ञापन
MP News: BJP angry over Surjewala's statement, state spokesperson Ashish Aggarwal wrote - How much more will C
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के भाजपा सांसद हेमा मालिनी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अब इस पर भाजपा की तरफ से पलटवार करते हुए कहा गया है कि और कितना गिरोगे कांग्रेसियों? भाजपा मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सुरजेवाला के बयान पर लिखा कि यह कांग्रेसी नेताओं की 'नारी शक्ति' के प्रति घृणित मानसिकता, विकृत बुद्धि बताते हैं। इसके साथ ही अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं पर की गई टिपणियों की सूची पेश कर दी। उन्होंने लिखा- 
विज्ञापन

◾️ गांधी परिवार के करीबी रणदीप सुरजेवाला का बयान- हम सांसद व विधायक क्यों बनाते हैं ताकि वो हमारी आवाज उठा सकें, कोई हेमा मालिनी तो हैं नहीं, कि चाटने के लिए बनाते हों
विज्ञापन

◾️ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के अभद्र बोल- भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत को बाजारू और छोटी काशी की तुलना महिलाओं की मंडी से की।
◾️ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तुच्छ सोच - क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं। 
◾️ कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री, दिग्विजय सिंह का स्तर- महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन को 100 टका टंच माल कहते हैं।
◾️ कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री, कमलनाथ की घृणित मानसिकता- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिलाओं को आइटम और सजावट का सामान कहते हैं।
◾️ कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंक की महिलाओं के प्रति सोच महिलाएं केवल रसोई में खाना बनाना जानती हैं।
◾️ कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी की सेक्स सीडी- जिसमें सिंघवी एक महिला वकील को जज बनवाने का लालच देते हैं।
◾️ राजस्थान कांग्रेस नेता, शांति धारीवाल का महिला विरोधी बयान- विधानसभा में कहते हैं राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।
◾️ तत्कालीन कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के अमर्यादित शब्द- नई जीत एवं नए विवाह की खुशियों का अलग मजा है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं बाहर न निकलें उनकी आबरू लूट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

◾️ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की स्तरहीनता- सभा में महिला की चुन्नी खींच ली और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई तक करने लगे।
◾️ रेणुका चौधरी महिला होकर महिलाओं के बारे में अपशब्द - "रेप तो चलते ही रहते हैं (रेप इज कॉमन)।
◾️ राजाराम पाल की निम्न स्तरीय सोच - कांग्रेस पार्टी में दलित महिलाओं से भेदभाव नहीं किया जाता है। इन महिलाओं को हमारे घर के अंदर ही नहीं, बेडरूम तक आने की इजाजत है। यहां ऐसी कोई महिला नहीं है, जो हमारे बेडरूम तक न आई हो।
◾️ कांग्रेस के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बोत्सा सत्यनारायण- रेप से बचने के लिए औरतों को घर के अंदर ही रहना चाहिए।
◾️ सोनिया गांधी के करीबी शशि थरूर- भारतीय अर्थव्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए थरूर ने कहा था हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई है।
◾️ कांग्रेस आईटी सेल कांड- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस आईटी सेल के सदस्य चिराग पटनायक पर कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल में साथ काम करने वाली ही एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया।
◾️ एनएसयूआई की एक महिला कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा- एनएसयूआई अध्यक्ष फैरोज खान राजनीतिक तरक्की के लिए महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है।

और कितना गिरोगे कांग्रेसियों....??


बता दें, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी को लेकर हरियाणा के कैथल में आयोजित सभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि भाजपा आईटी सेल को काट-छांट, तोड़-मरोड़ और फर्जी-झूठी बातें फैलाने की  आदत हो गई है। ताकि वो हर दिन मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों-विफलताओं व भारत के संविधान को खत्म करने की साजिश से देश का ध्यान भटका सके। पूरा वीडियो सुनिए – मैंने कहा 'हम तो हेमा मालिनी जी का भी बहुत सम्मान करते हैं, क्योंकि वो धर्मेंद्र से शादी की है।' मेरा बयान केवल इतना था कि सब अपने काम के दम पर बनते-बिगड़ते हैं, जनता सर्वोपरि है और चुनाव में उसे अपने विवेक का इस्तेमाल कर के चुनाव करना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed