फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big negligence in security of Madhya Pradesh Ministry, bag scanner machines broken for a long time

MP News: मध्य प्रदेश मंत्रालय की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, बैग स्कैनर मशीनें लंबे समय से खराब

Sat, 10 Aug 2024 09:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Aug 2024 09:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की सबसे सुरक्षित सरकारी बिल्डिंग में ही सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर बैग स्कैनर मशीनें लंबे समय से बंद है। 

विज्ञापन
MP News: Big negligence in security of Madhya Pradesh Ministry, bag scanner machines broken for a long time
मंत्रालय में चार नंबर गेट पर लगी बैग स्कैनर मशीनें बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश मंत्रालय भवन में सुरक्षा की गंभीर लापरवाही सामने आई है, यहां बैग स्कैनर मशीनें लंबे समय से खराब हैं। यहां पर मुख्यमंत्री समेत विभाग प्रमुख समेत बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारी बैठते हैं। यहां पर कोई भी व्यक्ति अपने बैग में कोई भी सामान लेकर अंदर प्रवेश कर सकता है। दरअसल भवन के आम जनता के प्रवेश द्वार नंबर 4 पर लगी दो बैग स्कैनर मशीन लंबे समय से खराब है। यहां गेट पर सुरक्षा कर्मी प्रवेश पत्र या आ कार्ड की जांच तो कर रहे हैं, लेकिन बैग की जांच नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि मंत्रालय में बैग स्कैनर मशीनके खराब होने का लाभ उठा कर हथियार, ज्वलनशील पदार्थ या विस्फोटक सामग्री लेकर प्रवेश कर सकता है। ऐसी वस्तुओं को लेकर भी जा सकता है तो मंत्रालय में लेकर जाने में प्रतिबंध हो। इससे मंत्रालय भवन की सुरक्षा के साथ ही वहां काम करने वाले लोगों की जान भी जोखिम में है। सरकार को तत्काल सुरक्षा की समीक्षा करना चाहिए और आवश्यक कदम उठाना चाहिए। मंत्रालय के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अविनाश शर्मा ने कहा कि यह मशीनें मेरे पदभार ग्रहण करने के पहले से खराब हैं। हमने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed