{"_id":"66b78d85b974e822530cd256","slug":"mp-news-big-gift-from-madhya-pradesh-tourism-board-50-discount-on-pm-shri-tourism-air-service-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की बड़ी सौगात, पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा पर 50% डिस्काउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की बड़ी सौगात, पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा पर 50% डिस्काउंट
Sat, 10 Aug 2024 09:25 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:25 PM IST
सार
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने फिर प्रदेश की जनता को पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। इससे पहले सेवा की शुरुआत में छूट दी गई थी
विज्ञापन
पीएम श्री पर्यटन सेवा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा पर 50% डिस्काउंट की घोषणा की गई है, जो 12 अगस्त से लागू होगी। इस ऑफर के साथ यात्री रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों तक सुगम पहुंच का आनंद ले सकते हैं। पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न दिनों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, खजुराहो, ग्वालियर, सिंगरौली और उज्जैन जैसे शहरों के बीच उड़ानें संचालित की जाएंगी।
इस सेवा का लाभ उठाकर पर्यटक एयरक्राफ्ट प्लेन से मात्र एक घंटे में पर्यटन स्थल पहुंच सकते हैं। पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा योजना का संचालन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड फ्लाईओला द्वारा किया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून को किया था। इसका उद्देश्य राज्य के विभिन्न शहरो के मध्य पर्यटन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। ताकि यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक हवाई सेवा उपलब्ध हो सके।