{"_id":"681434fd91c1f3396c08305c","slug":"mp-news-bhopal-district-administration-takes-big-action-against-illegal-colonies-frees-land-worth-rs-1-5-cro-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल जिला प्रशासन की अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की भूमि मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल जिला प्रशासन की अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की भूमि मुक्त कराई
Fri, 02 May 2025 08:31 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 02 May 2025 08:31 AM IST
सार
राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्राम बिशनखेड़ी में करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया।
विज्ञापन
भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन सख्त है। गुरुवार को भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बिशनखेड़ी तहसील हुजूर में बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में जेसीबी की मदद से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि पर की जा रही अवैध कॉलोनी निर्माण को हटाया गया।
ये भी पढ़ें- Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, अगले 4 दिन रहेगा असर
यह भूमि ग्राम बिशनखेड़ी में स्थित है, जिसमें खसरा क्रमांक 14/2 रकबा 1.00 हेक्टेयर और खसरा क्रमांक 15/2 रकबा 0.652 हेक्टेयर पर शुभम साहू पुत्र जमना प्रसाद एवं नजमा पत्नी हसीन खां द्वारा कब्जा किया गया था, जिसकी अनुमानित सरकारी कीमत लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपये है। इसके अलावा खसरा क्रमांक 139, रकबा 0.600 हेक्टेयर पर जियाबाई पत्नी दौलत सिंह, गोपाल सिंह, पवन, एवं हेमराज पुत्रगण दौलत सिंह द्वारा भी अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था, जिसकी सरकारी कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal Crime: भोपाल में विधायक आरिफ मसूद को धमकी देने पर भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज