फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Assistant Secretary was demanding bribe to give approval for making pond in the field, caught red han

MP News: खेत में पोखर बनाने की स्वीकृति देने को सहायक सचिव मांग रहा था रिश्वत, रंगेहाथों दबोचा

Sat, 16 Mar 2024 07:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Mar 2024 07:38 PM IST
सार

किसान ने शिकायत में बताया कि आरोपी ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर का सहायक सचिव विनोद सेन बलराम योजना में पोखर बनाने की स्वीकृति देने सात हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

विज्ञापन
MP News: Assistant Secretary was demanding bribe to give approval for making pond in the field, caught red han
लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते ग्राम सहायक को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने बैरसिया की रतुआ रतनपुर ग्राम पंचायत के सहायक सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। सहायक सचिव विनोद सेन किसान ने किसान से बलराम योजना के तहत खेत में पोखर बनाने की स्वीकृति देने के लिए रिश्वत मांग रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतुआ रतनपुर निवासी किसान रंजीत सिंह ने एसपी लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास को शिकायती आवेदन दिया था। इसमें किसान ने बताया कि आरोपी ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर का सहायक सचिव विनोद सेन बलराम योजना में पोखर बनाने की स्वीकृति देने सात हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन


शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रेप की कार्रवाई की गई। लोकायुक्त ने किसान रंजीत सिंह से विनोद सेन को रिश्वत के सात हजार रुपये लेते हुए जनपद पंचायत कार्यालय बैरसिया के पास दिलखुश पान भंडार के सामने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। विनोद सेन वर्ष विनोद सेन वर्ष 2013 से सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायक के पद पर ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में कार्यरत है। इस कार्रवाई टीम में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक नीलम पटवा, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पवन आरक्षक मनमोहन साहू, हेमेंद्र पाल, मनोज मांझी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed