फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Asphalt will be purchased from government refineries, asphalt will be supplied from tankers with GPS

MP News: सरकारी रिफायनरियों से खरीदा जाएगा डामर, GPS आधारित ई-लॉकिंग सिस्टम वाले टेंकरों से होगी डामर सप्लाई

Sat, 25 Jan 2025 10:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Jan 2025 10:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले डामर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पारदर्शिता लाने के लिए नई व्यवस्था की गई है। अब डामर की सप्लाई केवल सरकारी रिफायनरियों से की जाएगी और जीपीएस आधारित ई-लॉकिंग सिस्टम वाले टैंकरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डामर सही गुणवत्ता के साथ तय स्थान पर पहुंचे। 

विज्ञापन
MP News: Asphalt will be purchased from government refineries, asphalt will be supplied from tankers with GPS
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल स्थित अपने निवास कार्यालय पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विभागीय अधिकारियों और प्रमुख रिफाइनरी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब सड़क निर्माण कार्यों में प्रयुक्त डामर की सप्लाई केवल सरकारी रिफायनरियों से होगी और उसे जीपीएस आधारित ई-लॉकिंग सिस्टम वाले टैंकरों से किया जाएगा। इससे न सिर्फ डामर की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी, बल्कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी। इस प्रक्रिया के तहत, रिफाइनरी से डामर का टैंकर लॉक होकर रूट पर निर्धारित किया जाएगा और संबंधित अधिकारी केवल ओटीपी के माध्यम से टैंकर को अनलॉक करेंगे। ठेकेदारों के हॉटमिक्स प्लांट पर डामर की सप्लाई से पहले इंजीनियर द्वारा रिफाइनरी पोर्टल से सप्लाई वेरीफाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही, मंत्री ने अधिकारियों को माह में दो बार औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इन निरीक्षणों का चयन सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडम आधार पर किया जाएगा और निरीक्षण दल की जानकारी एक दिन पहले दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान सेम्पल्स को गोपनीय तरीके से लिया जाएगा और उनका परीक्षण बिना किसी ठेकेदार या लेब टेक्नीशियन को जानकारी दिए किया जाएगा। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता जिलों का दौरा करके निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे और वे स्वयं इस रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed