फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Arvind Kejriwal will rally in Bhopal on March 14, AAP will contest on 230 seats

MP News: 14 मार्च को भोपाल में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल, 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी आप

Sat, 04 Mar 2023 05:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 04 Mar 2023 05:14 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक संदीप पाठक ने भोपाल के गांधी भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 14 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भोपाल आएंगे।

विज्ञापन
MP News: Arvind Kejriwal will rally in Bhopal on March 14, AAP will contest on 230 seats
आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) लगातार अपना विस्तार कर रही है। मध्य प्रदेश में साल के अंत में चुनाव होने है। पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चुनावी अभियान का शुभारंभ करने के लिए पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 14 मार्च को भोपाल में रैली करेंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने भोपाल के गांधी भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 14 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भोपाल आएंगे। इस दौरान रैली में शामिल होने के साथ आम जननसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर पूछे सवाल पर पाठक ने कहा कि जल्द ही पदाधिकारी घोषित कर दिये जाएंगे। बीजेपी की बी टीम होने के आरोप पर कहा कि आप ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही हराया है। आप ए प्लस टीम है। 

विज्ञापन
पाठक ने कहा कि जनता बीजेपी और कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल सकारात्मक राजनीति करते है। इसलिए हमें भरोसा है कि प्रदेश की जनता अरविंद केजरीवाल को एक मौका जरूर देंगी। पार्टी की तरफ से आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम फेस को लेकर पाठक ने कहा कि चुनाव से पहले नाम घोषित किया जाएगा।  बता दें आम आदमी पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में सिंगरौली मेयर का चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed