{"_id":"63973c62fb1fcf49f7104f55","slug":"mp-news-anshuman-singh-became-cm-s-osd-had-been-cm-s-security-sp-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अंशुमान सिंह बने सीएम के ओएसडी, पहले भी एसपी सीएम सिक्योरिटी रह चुके हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अंशुमान सिंह बने सीएम के ओएसडी, पहले भी एसपी सीएम सिक्योरिटी रह चुके हैं
Mon, 12 Dec 2022 08:09 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:09 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश चौधरी को लोकायुक्त में विशेष पुलिस स्थापना का एडीजी बनाने के बाद 10 दिन से पद खाली था। अब इस पद पर 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमान सिंह को पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप पुलिस महानिरीक्षक अंशुमान सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। गृह विभाग ने अंशुमान सिंह की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए सिंह की नवीन पदस्थापना के आदेश सोमवार को जारी कर दिए। अंशुमान सिंह सीएम सिक्योरिटी में एसपी रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश चौधरी को लोकायुक्त में विशेष पुलिस स्थापना का एडीजी बनाने के बाद 10 दिन से पद खाली था। अब इस पद पर 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमान सिंह को पदस्थ किया गया है। हाल ही में अंशुमान सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भोपाल में ही सीएपीटी में पदस्थ थे। हाल ही में उनकी वापस के आदेश हुए। इसके बाद से उनके सीएम ओएसडी बनाने की अटकलें लग रही थीं।
अंशुमान सिंह भोपाल में गोविंदपुरा सीएसपी रहे। इसके बाद प्रमोट होकर एसपी सीएम सिक्योरिटी बने। इसके बाद लंबे समय तक इंटेलीजेंस में एसपी एरिया के पद पर पदस्थ रहे। आईपीएस प्रमोट होने के बाद भोपाल जिले में लंबे समय तक एसपी रहे। इसके बाद देवास एसपी भी रहे। कुछ समय मंदसौर में एसपी रहने के बाद प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल एकेडमी ऑफ पुलिस ट्रेनिंग (सीएपीटी) में भोपाल में ही पदस्थ थे।