फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: AICC new formation in State Congress, will supervise election strategy with four supervisors

MP News: एआईसीसी ने प्रदेश कांग्रेस में की नई जमावट, चुनावी रणनीति को चार पर्यवेक्षक से करेंगी सुपरवाइज

Sat, 22 Apr 2023 07:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Apr 2023 07:49 PM IST
सार

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल के सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी को वापस बुला कर दो नए सह प्रभारी नियुक्त किए है। इसमें शिव भाटिया और संजय दत्त को सह प्रभारी बनाया गया।

विज्ञापन
MP News: AICC new formation in State Congress, will supervise election strategy with four supervisors
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चुनावी साल में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मध्य प्रदेश में अपना फोकस बढ़ा दिया है। एआईसीसी की तरफ से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को दो सह प्रभारी दिये है। वहीं, प्रदेश की चुनावी रणनीति को सुपरवाइज करने के लिए चार पर्यक्षकों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल के सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी को वापस बुला कर दो नए सह प्रभारी नियुक्त किए है। इसमें शिव भाटिया और संजय दत्त को सह प्रभारी बनाया गया। संजय दत्त को हिमाचल प्रदेश की उनकी जिम्मेदारी से मुक्त कर मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही जय प्रकाश अग्रवाल के साथ अब प्रदेश में पांच सह प्रभारी हो गए है।
विज्ञापन


वहीं, एआईसीसी ने प्रदेश की चुनावी तैयारी को लेकर चार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। यह प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को सौपेंगे। इसमें अर्जुन मोढवाडिाय, सुभाष चोपड़ा, कुलदीप सिंह राठौर और प्रदीप टम्टा शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह लगातार दौरे कर रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए 16 वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। अब एआईसीसी ने भी पर्यवेक्षक नियुक्त कर अपनी संक्रियता प्रदेश में बढ़ाने के संकेत दे दिये है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed