फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News After the disclosure of mid-day meal not being distributed in Panna CM convened a meeting

MP News: पन्ना में मिड डे मील नहीं बंटने के खुलासे का बाद सीएम ने बुलाई बैठक, जिले के अधिकारी होंगे शामिल

Mon, 19 Sep 2022 11:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 11:29 AM IST
सार

पन्ना जिले के 100 से अधिक स्कूलों में मिड डे मील न बांटे जाने के मामले पर सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास पर बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
MP News After the disclosure of mid-day meal not being distributed in Panna CM convened a meeting
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार में खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के पन्ना जिले के 100 से ज्यादा शासकीय स्कूलों में मिड डे मील न बंटने के खुलासे के बाद सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें पन्ना जिले के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। बैठक सीएम हाउस में होगी, जिसमें प्रमुख सचिव शामिल होंगे।  
विज्ञापन


बता दें, खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह  ने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को पत्र लिखा था, जिसमें पन्ना के 100 से ज्यादा स्कूलों में पिछले 6 माह से मध्यान्ह भोजन नहीं बंटने की बात का जिक्र किया था। मंत्री ने लिखा कि मध्यान भोजन का वितरण नहीं होने से आमजनों में असंतोष है। उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री से मध्यान्ह भोजन वितरण में लापरवाही बतरने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और मध्यान्ह भोजन का वितरण संचालित कराने को कहा था।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में किस प्रकार से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े व भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। किस प्रकार से यह सारी योजनाएं कागजों पर चल रही हैं। इसके प्रमाण समय-समय पर सामने आते रहे हैं। पोषण आहार के नाम पर किस प्रकार से प्रदेश में फर्जीवाड़ा किया गया। उत्पादन, परिवहन व वितरण के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया। जितना उत्पादन हुआ नहीं, जिसका परिवहन हुआ ही नहीं, जिसका वितरण हुआ नहीं। वह सभी कागजों पर बता कर करोड़ों रुपये डकार लिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि मध्यान्ह भोजन में भी वर्षों से गड़बड़झाला चल रहा है। अब सरकार के जिम्मेदार खुद उसकी सच्चाई को सामने ला रहे हैं। पता नहीं सरकार कब इसकी सच्चाई को स्वीकार करेगी। मध्यान्ह भोजन के वितरण का मामला बेहद गंभीर है। कमलनाथ ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इसकी भी उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed